कम लागत में मुनाफा! पिता के छोटे काम को बना दिया ब्रांड! जूट के फैंसी प्रोडक्ट्स से मार्केट में मचा दिया धमाल

Last Updated:April 28, 2026, 12:42 IST
Eco Friendly Jute Bags: यह कहानी एक ऐसे विज़नरी युवा की है जिसने बाजार की नज़ाकत को पहचानते हुए अपने पिता के पारंपरिक जूट व्यवसाय को एक आधुनिक स्टार्टअप में बदल दिया. जहाँ पहले जूट का उपयोग केवल बोरियों तक सीमित था, वहीं इस स्टार्टअप ने इसे फेंसी और लग्जरी प्रोडक्ट्स जैसे हैंडबैग्स, होम डेकोर और ऑफिस एक्सेसरीज में तब्दील कर दिया है. ईको-फ्रेंडली और सस्टेनेबल होने के कारण इन उत्पादों की बाजार में भारी डिमांड है. पिता के अनुभव और बेटे की नई तकनीक ने मिलकर न केवल पारिवारिक व्यवसाय को पुनर्जीवित किया, बल्कि स्वरोजगार की एक नई मिसाल भी पेश की है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर: जयपुर के बाजारों में हैंडमेड प्रोडक्ट्स की खूब डिमांड रहती हैं इसलिए जयपुर से सैकड़ों युवाओं ने हैंडमेड प्रोडक्ट्स के रूप में अलग-अलग स्टार्टअप शुरू किए हैं और अब उनके खास प्रोडक्ट्स की डिमांड विदेशों तक रहती हैं ऐसे ही अपने परिवार के छोटे-छोटे काम को लोगों ने पूरी तरह अपने सफल स्टार्टअप के शुरू किया हैं ऐसे ही सामान्य तौर पर बाजारों में जूट से बनने वाले प्रोडक्ट्स की भी खूब डिमांड रहती हैं इसलिए आज भी घरों में लोग जूट के फेंसी प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू उपयोग के सामान जूट से तैयार करते हैं ऐसे ही जयपुर के विवेक गोदम जो अपने परिवार के जूट के काम को उन्होंने स्टार्टअप के रूप में बदला और अब उनके द्वारा बनाई गए जूट के फेंसी आइटम्स की बाजारों में खूब डिमांड रहती हैं.
लोकल-18 से बात करते हुए विवेक बताते हैं कि वह जयपुर के रहने वाले हैं और उनके पिता लम्बे समय समय से जूट से बनने वाले बैग, पैकिंग की थैलियां और अन्य चीजें तैयार करते थे लेकिन उन्होंने मार्केट की डिमांड को देखते हुए जूट से होम डेकोर के सजावटी सामान बनाना शुरू किया और बाजारों में उनकी डिमांड बढ़ी जिसके बाद से अपने पिता के इस काम को उन्होंने स्टार्टअप के रूप में शुरू किया और अब पूरे राजस्थान में उनके जूट से बने फेंसी प्रोडक्ट्स की डिमांड रहती हैं. जूट से बने छोटे से लेकर बड़े फेंसी प्रोडक्ट्स की कीमत 60 रूपए से लेकर 3 से 4 हजार रुपए तक होती हैं.
जूट से तैयार करते हैं विदेशी डॉल और फेंसी प्रोडक्ट्स लोकल-18 से बात करते हुए विवेक बताते हैं की वर्षों से बाजारों में जूट के बने बैग, थैले और बोरियों, बोरे, टाट, कपड़े, कालीन, और रस्सी बनाने में जूट का उपयोग किया जाता हैं लेकिन जूट से ही बेहतरीन फेंसी प्रोडक्ट्स भी तैयार किए जा सकते हैं जिनकी आजकल घरों में सजावटी रूप में खूब डिमांड रहती हैं. विवेक का कहना हैं की वह खासतौर पर जूट से अलग-अलग देशों की डॉल, भगवान की मूर्तियां, पेन स्टेड, वॉशेज, फ्लावर पोर्ट, वॉल हैंगिंग, टेबल और चेयर मेट्स, डी कोस्टरस, बैग्स जैसे अलग-अलग सजावटी प्रोडक्ट्स तैयार करते हैं जिनकी लोगों में खूब डिमांड रहती हैं ऐसे ही छोटे रूप में अपने परिवार के इस काम को उन्होंने सफल स्टार्टअप के रूप में शुरू किया और अब वह बाजारों से लेकर राजस्थान में प्रदर्शित होने वाली प्रदर्शनियों, मेलो, और एग्जिबिशन तक अपने प्रोडक्ट्स को लेकर जाते हैं जिन्हें लोग खूब पंसद करते हैं और खूब खरीदते हैं.
विवेक का कहना हैं कि जूट के फेंसी प्रोडक्ट्स की भारी डिमांड के चलते इसी काम को बड़े स्तर पर सहायता समूह और लघु उद्योग की महिलाएं इन फैंसी प्रोडक्ट्स को तैयार करती हैं. जिससे सैकड़ों महिलाओं को रोजगार मिलता हैं. जूट के फैंसी प्रोडक्ट्स में हम खासतौर पर 20 से 25 प्रकार के फैंसी आइटम तैयार करते हैं. जूट के इन फेंसी प्रोडक्ट्स की डिमांड अब लोगों में बढ़ी हैं क्योंकि जूट बिल्कुल नैचुरल फाइबर होता हैं इसलिए इससे बने प्रोडक्ट्स और फैंसी आइटमों को लोग खूब पंसद करते हैं.
वर्षों पुराना हैं जूट का बाजारों से जुड़ाव विवेक बताते हैं की राजस्थान में आज से नहीं बल्कि वर्षों से जूट से बने सभी उत्पादों की डिमांड बाजारों में रही हैं, जूट से कई उपयोगी वस्तुएँ बनती हैं. मुख्य रूप से इसका उपयोग पैकेजिंग सामग्री बनाने के लिए किया जाता है. विवेक बताते हैं जूट का कपड़ा जूट के पौधे से बना एक प्रकार का कपड़ा रेशा है. हालाँकि जूट की कुछ अलग-अलग वानस्पतिक प्रजातियाँ हैं, लेकिन जूट का कपड़ा बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मुख्य प्रजाति कॉर्कोरस ओलिटोरियस है. हालाँकि, जूट की एक अन्य प्रजाति, कॉर्कोरस कैप्सुलरिस को बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसकी खेती करना कठीन हैं. अलग-अलग पेड़ों से प्राप्त जूट को बेहतरीन तरिके से साफ करना पड़ता हैं और फिर जूट से अलग-अलग प्रोडक्ट्स बना सकते हैं. जूट के प्रोडक्ट्स के लिए वह कलकत्ता और अलग-अलग शहरों से जूट का रॉ मटेरियल मंगवाकर उससे फैंसी प्रोडक्ट्स बनाते हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 28, 2026, 12:42 IST



