सात समंदर पार से आ रहा मैच विनर, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खुशखबरी, क्या जीत की पटरी पर लौट पाएगी पंत की टीम?

होमखेलक्रिकेट
सात समंदर पार से आ रहा मैच विनर, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खुशखबरी
Last Updated:April 20, 2026, 23:32 IST
Josh Inglis LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2026 के दूसरे हाफ से पहले एक बहुत अच्छी खबर आई है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी जोश इंग्लिस जल्द ही टीम के साथ जुड़ने वाले हैं. ESPNCricinfo की रिपोर्ट के अनुसार जोश इंग्लिस 4 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे. इससे लखनऊ की टीम और भी मजबूत हो जाएगी.
मुंबई के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ टीम से जुड़ेंगे जोश इंग्लिस.
नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2026 के बीच में एक अच्छी खबर आई है. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जोश इंग्लिस चार मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच से पहले टीम में जुड़ने की पूरी संभावना है. इंग्लिस ने अपनी शादी की वजह से सीजन के पहले हिस्से में नहीं खेलने का फैसला किया था. 18 अप्रैल को शादी के बाद इंग्लिस कुछ समय का ब्रेक लेकर भारत आने की उम्मीद है.
ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक, आठ करोड़ साठ लाख रुपये में खरीदे गए इंग्लिस सुपर जायंट्स के आखिरी छह मैचों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. इसकी शुरुआत चार मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से होगी. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम अपने पिछले तीन मैच हार चुकी है और अंक तालिका में आठवें स्थान पर है. इंग्लिस ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए 162.57 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए थे, लेकिन 2026 की नीलामी से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था. लखनऊ का अगला मैच 22 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा.
IPL 2026 में अब तक मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम ही ऐसे विदेशी खिलाड़ी रहे हैं, जो लगातार टीम का हिस्सा बने हुए हैं. दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ की टीम हमेशा अपने चौथे विदेशी खिलाड़ी का कोटा पूरा नहीं करती यानी कभी-कभी वे केवल तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ ही खेलते हैं. 2025 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले निकोलस पूरन इस सीजन में बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने अब तक 6 पारियों में केवल 51 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी मात्र 80 का रहा है. उनकी जगह टीम ने दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज लिंडे को पिछले तीन में से दो मैचों में मौका दिया गया.
इंग्लिस से होंगी उम्मीदें लखनऊ सुपर जायंट्स ने यह जानते हुए भी कि जोश इंग्लिस शुरुआती सीजन में उपलब्ध नहीं होंगे, उन पर बड़ा दांव लगाया. पिछले साल वह पंजाब किंग्स की तरफ से खेले थे. उन्होंने 11 मैचों में 162.57 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए थे. उनके नाम एक अर्धशतक भी दर्ज था. ऐसे में लखनऊ को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिससे टीम जीत की पटरी पर लौट सके.
मुंबई से पहले दो महत्वपूर्ण मैचऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अब तक का सफर थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम फिलहाल अंक तालिका में 8वें स्थान पर है. उन्होंने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. उनके पास अभी 4 अंक हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 मई को होने वाले मैच से पहले, लखनऊ को दो और महत्वपूर्ण मुकाबले खेलने हैं. 22 अप्रैल का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ और 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ. ये दोनों ही मैच लखनऊ के घरेलू मैदान, इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे.
About the AuthorShivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 20, 2026, 23:32 IST



