Sports

Australia announced squad for T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है.

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है. मिचेल मार्श टीम की अगुवाई करेंगे. टीम में तीन खिलाड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 विश्व कप में खेलेंगे. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन, ऑलराउंडर कूपर कोनली और तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने टी20 विश्व कप में अपना डेब्यू करेंगे. इसके अलावा टीम में ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन जैसे धाकड़ ऑलराउंडर को भी शामिल किया गया है जो कभी अपने खेल से बाजी पलट सकते हैं.

गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जबकि मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा भारतीय पिचों पर टीम की गेंदबाजी को और घातक बनाने का काम करेगी. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व  कप के लिए एक मजबूत टीम का ऐलान किया है.

कब है टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का मैच

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में है. इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के साथ श्रीलंका, जिम्बाब्वे, ओमान और आयरललैंड की टीम है. टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पहला मुकाबला 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ आर प्रेमादासा क्रिकेट स्टेडियम में है. अपने ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत टीम है, लेकिन उसे श्रीलंका और आयरलैंड से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है.

ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका के साथ 16 फरवरी को मुकाबला होगा. टीम अपना आखिरी लीग मैच 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ खेलेगी. उससे पहले उसे 13 फरवरी को जिम्बाब्वे से भी भिड़ना है. बता दें कि इस बार टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसे चार ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेगी और फिर नॉकआउट दौर शुरू होगा.

टी20 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड:

मिचेल मार्श, जेवियर बार्टलेट, कूप कोनली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुन्हमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj