Entertainment

मिलिंद गाबा-प्रिया बेनीवाल की 4 साल में टूट रही शादी? कपल ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो, पिछले साल बने थे पेरेंट्स

Last Updated:August 09, 2026, 06:59 IST

Milind Gaba Separation: सिंगर और बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है. इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद से कपल के तलाक की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है जो इन अटकलों को बढ़ाता है. हालांकि अभी तक उन्होंने तलाक या अलगाव की खबरों की पुष्टि नहीं की.
Amazon Prime DayTop Deals Insideमिलिंद गाबा-प्रिया बेनीवाल की 4 साल में टूट रही शादी?  एक-दूसरे को किया अनफॉलोZoomमिलिंद और प्रिया ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

नई दिल्ली.  सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल के बीच शायद अब सबकुछ ठीक नहीं है. पिछले साल कपल ने अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था, लेकिन उसके बाद से ही दोनों के दरमियां दूरियां आ गईं. अब मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद से कपल के तलाक की अफवाहें तेज हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है जिसकी वजह से उन दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया.

पिछले साल मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था. कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ट्विंस के आने की खुशी को दुनिया के साथ साझा किया था. सिंगर ने अपने मजेदार स्टाइल में पोस्ट शेयर कर बताया था कि मिलिंद गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं ट्विंस हैं.

कपल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

पेरेंट्स बनने के एक साल के अंदर की कपल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिय़ा है. हालांकि दोनों ने अभी तक अपने तलाक की खबरों की पुष्टि नहीं की है. मिलिंद गाबा और प्रिया ने साल 2022 में शादी की थी और करीबन 4 साल बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हैं.

4 साल पहले सादगी से की थी शादी

कपल बेहद सादगी भरे अंदाज में शादी के बंधन में बंधा था. उनकी प्राइवेट सेरेमनी में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी. शादी के बाद से ही दोनों सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के खास पलों की तस्वीरें और पोस्ट साझा करते रहे हैं. उनकी सोशल मीडिया मौजूदगी को देखकर अक्सर फैंस को उनके रिश्ते में प्यार और मजबूत बॉन्डिंग की झलक मिलती थी.

35 साल के सिंगर ने पिछले काफी समय से पत्नी के साथ कोई पोस्ट भी शेयर नहीं किया है जो इन अटकलों को और हवा दे रहा है. हालांकि प्रिया बेनीवाल के इंस्टाग्राम पर पति मिलिंद गाबा और जुड़वां बच्चों के साथ एक पोस्ट है. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने 10 हफ्ते पहले अपने बच्चों के बर्थडे पर ये पोस्ट शेयर किया था. गौरतलब है कि प्रिया ने भले ही अपने पति के अनफॉलो नहीं किया है लेकिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपना सरनेम गाबा नहीं हटाया है.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 09, 2026, 06:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj