Rajasthan

Snakebites Preventing Tips: सांप काट ले तो भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, एक चूक पड़ सकती है जान पर भारी

Last Updated:August 09, 2026, 07:35 IST

What to Do In Case of Snakebite: बारिश और सावन के मौसम में सांपों के बिलों से बाहर निकलने के कारण सर्पदंश का खतरा बढ़ जाता है. अलवर के भिवाड़ी में डॉक्टर रूप सिंह ने लोगों को सांप काटने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि सभी सांप जहरीले नहीं होते, इसलिए सांप के प्रकार को लेकर खुद अनुमान लगाने के बजाय मरीज को तत्काल चिकित्सा सुविधा दिलानी चाहिए. सांप काटने के बाद प्रभावित हिस्से को साफ पानी से धोकर उसे ज्यादा हिलाना-डुलाना नहीं चाहिए. घाव पर रस्सी या कसकर पट्टी बांधने, कट लगाने और जहर चूसने से बचना चाहिए. मरीज को जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल ले जाना सबसे जरूरी है. बेहोशी या सांस और धड़कन रुकने जैसी स्थिति में CPR मददगार हो सकती है. सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश के उपचार के लिए एंटी-स्नेक वेनम सहित जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहती है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में सावन के इस महीने में जीव भी अपनी बिलों से बाहर निकल आते हैं. जिसके कारण लोगों में सांप के काटने के मामले भी बढ़ जाते हैं. बारिश के मौसम में सांप अपने बिलो से बाहर निकल जाते हैं और लोगों को काटते हैं. इसलिए बारिश के मौसम में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. भिवाड़ी के डॉक्टर रूप सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में सांप, गोहरे सहित बोलो में रहने वाले जीव बारिश के मौसम में बाहर आ जाते हैं, जिससे सांप काटने के मामले बढ़ जाते हैं. इसके लिए डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बारे जानकारी देते बताया कि अगर सांप काट जाता है तो सबसे पहले इन 6 बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

डॉक्टर रूप सिंह ने बताया कि  सभी सांप जहरीले नहीं होते, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि कभी-कभी जहरीला सांप बिना ज़हर वाला काटता, इसका मतलब वह खाता है लेकिन जहर अंदर नहीं जाने देता. अगर सांप व्यक्ति को काटा है और वहां पर दो बिंदु है तो जहरीला सांप है, अगर छह से ज्यादा दांतों के निशान है तो बिना जहरीला है. यदि सांप ने काटा है तो कटे हुए स्थान को धोकर उसको हिलाएं नहीं. वहीं सांप के द्वारा काटे गए स्थान को हृदय से ऊपर ना ले जाएं. अगर ऐसा किया तो यह जहर हृदय में पहुंच जाएगा, और पूरे शरीर में फैल जाएगा.

सांप काटने पर ये लगती न करें

कटे हुए स्थान पर ना तो बंध लगाएं और ना ही उसमें कट लगाएं और ना ही उस जहर को चूसने की गलती करें. वहीं अगर सांप ने व्यक्ति को काटा है तो जल्द से जल्द रोगी को जल्द से जल्द नजदीक चिकित्सालय में लेकर पहुंचे. उन्होंने बताया कि रोगी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर गाड़ी में ले जाने पर रोगी को उल्टा नहीं लेटाना चाहिए. ऐसा करने से सांप का कटा हुआ व्यक्ति बेहोश हो जाता है और उल्टी करता है. इसलिए व्यक्ति खुद की उल्टी भी खतरा बनती है.डॉक्टर ने बताया कि अगर व्यक्ति बेहोश हो गया है, धड़कन जा रही है और नीला पड़ गया है तो CPR की विधि से व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है.

सरकारी अस्पताल में उपलब्ध रती है दवा

डॉक्टर ने बताया कि सर्पदंश से शिकार लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में दवा उपलब्ध है, जिससे लोगों को बचाया जा सकता है. वहीं डॉक्टर ने बताया कि जहरीला सांप के काटने से होने वाली ब्लडिंग से व्यक्ति को केवल दवा बचा सकती है. ऐसे में डॉक्टर ने लोगों से कहा कि अगर सांप काटने की घटना हो जाती है तो इन 6 बिंदुओं का विशेष ध्यान रखकर जल्द से जल्द व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने का काम करें.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 09, 2026, 07:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj