Tech

50MP कैमरे वाला Motorola Edge 70 Pro आज से सेल में मिलने लगा, सस्ती कीमत, ऑफर की भरमार

Powered by :

Last Updated:April 29, 2026, 13:20 IST

Motorola Edge 70 Pro भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. 6500mAh बैटरी, 90W फाsस्ट चार्जिंग, 50MP ट्रिपल कैमरा और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ यह फोन प्रीमियम फीचर्स देता है. जानें कीमत, ऑफर्स और पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

50MP कैमरे वाला Motorola Edge 70 Pro आज से सेल में मिलने लगा, सस्ती है कीमतZoomप्रीमियम लुक और पावरफुल फीचर्स वाला Motorola Edge 70 Pro आज पहली बार सेल में

मोटोरोला एज 70 Pro आज भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. यह फोन Moto Edge 70 और Edge 70 Fusion के बाद इस सीरीज का तीसरा मॉडल है. कंपनी ने इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो दमदार परफॉर्मेंस, अच्छी कैमरा क्वालिटी और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं.

फोन में 6.8 इंच का 1.5K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 10-बिट कलर सपोर्ट के साथ आती है. इसकी ब्राइटनेस 5200 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है. साथ ही फोन में मेटल फ्रेम और IP68 + IP69 रेटिंग भी मिलती है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है. बेहतर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए 4600mm वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है.

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. खास बात यह है कि सभी कैमरों से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.

फोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है और इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कुल मिलाकर यह एक प्रीमियम और पावरफुल स्मार्टफोन साबित हो सकता है.

कितनी है कीमत?मोटोरोला एज 70 प्रो की शुरुआती कीमत 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये रखी गई है. वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है. ग्राहक इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और दूसरे रिटेल स्टोर्स से दोपहर 12 बजे (IST) से खरीद सकते हैं. HDFC और ICICI बैंक कार्ड से खरीदने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट या 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 29, 2026, 13:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj