सबको हंसाने वाले मनीष पॉल के घर पसरा मातम, 77 की उम्र में मां का हुआ निधन, सदमे में एक्टर

Last Updated:July 08, 2026, 20:19 IST
मशहूर एक्टर और टीवी होस्ट मनीष पॉल की मां का दिल्ली में 77 साल की उम्र में निधन हो गया. एक्टर की टीम ने उनकी मां के निधन की दुखद खबर दी. मनीष पॉल हमेशा अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. वे हाल में अपनी नई फिल्म की शूटिंग के चलते सुर्खियों में थे. मुश्किल घड़ी में फैंस और फिल्म इंडस्ट्री उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
मनीष पॉल निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं.
नई दिल्ली: सबको हंसाने वाले मनीष पॉल के परिवार में मातम पसरा हुआ है. एक्टर की मां का बुधवार 8 जुलाई को दिल्ली में 77 साल की उम्र में निधन हो गया. मनीष पॉल की टीम ने इमोशनल मैसेज के जरिए मीडिया और फैंस से दुखद खबर शेयर की है. एक्टर की टीम ने मैसेज में लिखा, ‘हमें बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि आज दिल्ली में मनीष पॉल की मां का देहांत हो गया है. हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील करते हैं. भगवान इस मुश्किल घड़ी में परिवार को हिम्मत दे.’
मनीष पॉल भले ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और हमेशा कैमरों के सामने रहते हैं, लेकिन वो अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं. लेकिन मां के अचानक चले जाने से उनका पूरा परिवार इस वक्त गहरे सदमे में है. मनीष ने अपनी बचपन की दोस्त संयुक्ता पॉल से शादी की है और उनके दो प्यारे बच्चे हैं- एक बेटी सायशा और एक बेटा युवान. मनीष व्यस्तता के बावजूद अपने परिवार के लिए वक्त निकालना कभी नहीं भूलते. मनीष ने अपनी अगली फिल्म के सेट से कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो डायरेक्टर विक्रम और एक्ट्रेस सैयामी खेर के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे. उन्होंने विक्रम के साथ काम करने के अनुभव को बेहद शानदार बताया था.
मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री का मिला साथअगर मनीष पॉल के करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने सफर की शुरुआत छोटे-छोटे कल्चरल इवेंट्स को होस्ट करके की थी. उन्होंने अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग और बोलने के अंदाज से बहुत जल्द टीवी की दुनिया में बड़ी पहचान बना ली. उन्होंने फिल्म ‘मिकी वायरस’ में एक कंप्यूटर एक्सपर्ट का लीड रोल निभाकर बॉलीवुड में कदम रखा. उन्हें हाल में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी एक अहम किरदार निभाते हुए देखा गया था, जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था. आज मनीष के इस मुश्किल वक्त में पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं जता रहे हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



