Rajasthan

पावटा में चलती कार बनी आग का गोला, बूंदी में ट्रैक्टर के दो टुकड़े, डीडवाना में गिरा टावर

Last Updated:May 05, 2026, 08:11 IST

Rajasthan Live News: राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर कई बड़े हादसे सामने आए. पावटा (कोटपूतली) में चलती कार में अचानक आग लगने से वह पूरी तरह जलकर राख हो गई, हालांकि चालक ने कूदकर जान बचा ली. बूंदी में कार और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में दोनों चालक घायल हो गए. वहीं डीडवाना में तेज अंधड़ के कारण BSNL टावर गिर गया, जिससे मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन जनहानि नहीं हुई. इसके अलावा डीडवाना-कुचामन में ट्रक-बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और अन्य घायल हो गए. घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

ख़बरें फटाफट

Live: पावटा में चलती कार बनी आग का गोला, बूंदी में ट्रैक्टर के दो टुकड़ेZoomRajasthan News Live:

Rajasthan Live News: पावटा इलाके में बागावास पुलिया के पास बीती रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जब चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जलकर राख हो गई. हालांकि चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचा ली. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है. इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह नष्ट हो गई.

बूंदी में कार और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंतबूंदी जिले में गेंडोली थाना क्षेत्र के एसएच-29 पर कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए. टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक और कार चालक दोनों घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है.

डीडवाना में तेज अंधड़ से BSNL टावर गिराडीडवाना में अचानक आए तेज अंधड़ ने भारी नुकसान पहुंचाया, जहां BSNL ऑफिस का टावर गिर गया. टावर गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया और पास के एक मकान को भी नुकसान पहुंचा. टावर की चपेट में आने से पार्किंग में खड़ी कार और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गईं. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. बताया जा रहा है कि तेज हवा करीब 20 मिनट तक चली, जिसने इस बड़े हादसे को अंजाम दिया. बीच में आए बिजली के तारों के कारण बड़ा खतरा टल गया. सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

डीडवाना-कुचामन में ट्रक-बाइक भिड़ंत में एक की मौतडीडवाना-कुचामन जिले के निमोद के पास राणासर गांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. नेता होटल के सामने ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. बाइक पर चार लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भयानक था कि बाइक ट्रक के नीचे पूरी तरह फंस गई. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज कुचामन में जारी है. सभी घायल नीमा का बास निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj