Rajasthan

मां शाकंभरी के दरबार में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 19 सितंबर से मेला; भक्तों की सुविधा के लिए तैयारियां पूरी

Last Updated:September 17, 2026, 12:53 IST

Shakambhari Mata Mela 2026: शक्ति पीठ मां शाकंभरी के मंदिर में 19 सितंबर 2026 से मेले का आयोजन होगा. मेले को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है. प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाएं की जाएंगी. दर्शन, भीड़ प्रबंधन, पेयजल, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि भक्तों को परेशानी न हो.

ख़बरें फटाफट

Shakambhari Lakkhi Mela: सांभर झील स्थित मां शाकंभरी शक्ति पीठ का वार्षिक लक्खी मेला 19 सितंबर को आयोजित से आयोजित होगा. मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मेले में राजस्थान के साथ दिल्ली, मेरठ और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं आते हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम सांभरलेक ऋषि राज कपिल ने विभिन्न विभागों के अधिकारी और मंदिर कमेटी के सदस्यों को मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं की पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए है. इसके अलावा इन्होंने खुद मंदिर स्थल पर पहुंचकर दर्शन और श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया है.

सफाई और पेयजल पर रहेगा विशेष फोकसमेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरत वाले स्थानों पर चलित शौचालय लगाने को कहा है. अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की जिम्मेदारी तय कर लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए.

धूप से राहत के लिए छाया की व्यवस्थामेले में आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को धूप से परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त छाया की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया. प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इंतजार के दौरान मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े. एसडीएम ने अधिकारियों को मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए है.

बड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर नजरमां शाकंभरी का लक्खी मेला हर साल भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को आयोजित होता है. इस मेले में अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, डीडवाना-कुचामन के अलावा दिल्ली, मेरठ और उत्तर प्रदेश सहित कई क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं. संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और मेला शुरू होने से पहले सभी इंतजाम पूरे करने को कहा गया है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 17, 2026, 12:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj