‘देशहित सबसे पहले…’ PM नरेन्द्र मोदी की सोने और तेल संकट की अपील पर जोधपुरवासियों ने कही दिल छू लेने वाली बात

Last Updated:May 11, 2026, 13:40 IST
PM Modi Appeal On Crisis Petrol-Diesel: जोधपुर में तेल संकट और ऊर्जा बचत को लेकर प्रधानमंत्री की अपील पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कई नागरिकों ने इसे देशहित में जरूरी कदम बताते हुए कहा कि बढ़ती वैश्विक चुनौतियों और ईंधन संकट को देखते हुए ऊर्जा संरक्षण बेहद अहम हो गया है. लोगों का मानना है कि यदि हर व्यक्ति ईंधन की बचत के प्रति जिम्मेदारी दिखाए तो देश की आर्थिक स्थिति और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिल सकती है. कुछ लोगों ने सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग, अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने और ऊर्जा बचत की आदतें अपनाने की बात कही.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच संभावित तेल संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अब आम जनता की भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. पेट्रोल-डीजल बचाने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाने और एक साल तक सोना खरीदने से बचने जैसी अपीलों को लेकर लोगों ने इसे देशहित में जरूरी कदम बताया. लोगों का कहना है कि जब देश पर संकट आता है तो सरकार के साथ जनता का सहयोग भी उतना ही जरूरी हो जाता है.
राहगीर शिव राज ने कहा कि अगर देश के ऊपर कोई बड़ी समस्या आती है तो हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह सरकार का साथ दे. उन्होंने कहा कि फालतू में गाड़ियां चलाने से बचना चाहिए और जरूरत जितनी हो उतना ही पेट्रोल-डीजल उपयोग करना चाहिए. उनका मानना है कि इससे देश को राहत मिलेगी और आम लोगों को भी समझदारी दिखानी होगी.
तेल के दाम बढ़ने का असर हर चीज पर पड़तावहीं रामकिशोर ने बताया कि उन्होंने पहले से ही पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम करना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि आने वाले समय में महंगाई और बढ़ सकती है, क्योंकि तेल के दाम बढ़ने का असर हर चीज पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि अगर अभी से लोग सावधानी बरतेंगे तो भविष्य में होने वाली परेशानियों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है.
पेट्रोल पर निर्भरता कम हो सकेराजेश ने प्रधानमंत्री की अपील को सही बताते हुए कहा कि सोना एक साल नहीं खरीदने से कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल आज हर जरूरत से जुड़ा हुआ है और इसकी कीमत बढ़ने से आम आदमी सबसे ज्यादा प्रभावित होता है. ऐसे में लोगों को फिजूल खर्च और अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए. साथ ही उन्होंने भविष्य में सौर ऊर्जा और दूसरे वैकल्पिक साधनों को बढ़ावा देने की बात भी कही, ताकि पेट्रोल पर निर्भरता कम हो सके.
तेल संकट से जल्दी बाहर निकला जा सकतानिरूपा पटवा ने बताया कि महिलाएं चाहें तो एक साल तक सोने की खरीदारी टाल सकती हैं और यह देशहित में छोटा लेकिन महत्वपूर्ण सहयोग हो सकता है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पारिवारिक कार्यक्रम किए जा सकते हैं, लेकिन जहां संभव हो वहां सार्वजनिक परिवहन, वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग जैसे विकल्प अपनाने चाहिए. उनका कहना है कि अगर पूरा देश मिलकर छोटी-छोटी बचत की आदत अपनाए तो इस संभावित तेल संकट से जल्दी बाहर निकला जा सकता है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Rajasthan



