‘न झूठ बोलना आता है न चालाकी’, शो ‘अलायंस’ से पहले ही सोहेल खान को सताया डर, बयां किए जज्बात

Last Updated:June 28, 2026, 20:17 IST
एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान रियलिटी शो से वापसी कर रहे हैं. वे प्राइम वीडियो के शो ‘अलायंस’ में नजर आएंगे. सोहेल ने शो में एंट्री से पहले अपनी सादगी-ईमानदारी को कमजोरी बताया. एक्टर आशंका जता रहे हैं कि वे पहले ही हफ्ते में बाहर हो सकते हैं, जिसकी उन्होंने वजह भी बताई. सोहेल खान ने कहा कि वे बिना किसी तिकड़म के दिल से खेल खेलेंगे.
ख़बरें फटाफट
सोहेल खान शो को लेकर रोमांचित हैं.
नई दिल्ली: सोहेल खान अपने भाइयों सलमान खान जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाए, मगर जब उन्होंने डेब्यू किया था, तब दर्शकों को उनसे काफी उम्मीद थी. वे पहली मूवी से अपना जलवा बिखेरने में कामयाब भी रहे, मगर उसे बरकरार नहीं रख पाए. वे अब एक रियलिटी शो ‘अलायंस’ से कमबैक कर रहे हैं. शो शुरू होने से पहले ही उन्होंने कमबैक और रियलिटी शो पर बात की. उन्होंने अपनी सबसे बड़ी कमजोरी का जिक्र किया. सोहेल का मानना है कि वे बहुत सीधे इंसान हैं, इसलिए उन्हें डर है कि वे शायद पहले ही हफ्ते में शो से बाहर हो जाएंगे. उन्होंने अपनी बात रखते हुए साफ कहा कि उन्हें न तो झूठ बोलना आता है, न ही वे किसी के साथ चालाकी या हेरफेर कर सकते हैं. वे बिना ज्यादा सोच-विचार किए सीधे दिल से फैसले लेते हैं और गेम में भी पूरी ईमानदारी बनाए रखेंगे.
सोहेल का मानना है कि सीधेपन की वजह से कोई भी उन्हें खेल में आसानी से चकमा दे सकता है, क्योंकि आजकल के शोज में बने रहने के लिए लोग तरह-तरह के तिकड़म लड़ाते हैं. सोहेल खान इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं क्योंकि यह कोई आम रियलिटी शो नहीं है. उन्होंने बताया कि जब ‘अलायंस’ का ऑफर उनके पास आया, तो उन्हें इसका कॉन्सेप्ट बड़ा दिलचस्प लगा. शो में केवल फिजिकल टास्क जीतना ही काफी नहीं है, बल्कि आपके आपसी रिश्ते, भरोसा और हर मोड़ पर बदलते हालात के साथ तालमेल बिठाना सबसे ज्यादा मायने रखता है.
सोहेल खान ने वफादारी को दी अहमियतसोहेल को चुनौतियों से डर नहीं लगता और वे हर नई सिचुएशन का सामना करने के लिए तैयार हैं. वे देखना चाहते हैं कि अलग-अलग बैकग्राउंड से आए बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ उनका तालमेल कैसा बैठता है, क्योंकि ऐसे शोज में कब क्या पासा पलट जाए, इसके बारे में पहले से कुछ भी नहीं कहा जा सकता. सोहेल ने संस्कारों का जिक्र करते हुए कहा कि वे एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं जहां वफादारी को सबसे ऊपर रखा जाता है. हालांकि, वे इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि ‘अलायंस’ जैसे शो का माहौल बिल्कुल अलग होता है, जहां रातों-रात दोस्ती दुश्मनी में बदल जाती है और लोगों का भरोसा हर रोज नए सिरे से जीतना पड़ता है.
प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे सोहेल का नया अंदाजसोहेल का कहना है कि वे गेम के लिए खुद को बदलने वाले नहीं हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि वे जैसे हैं, वैसे ही रहकर अपने दिल की सुनेंगे और अपनी शर्तों पर खेलेंगे, बाकी आगे जो होगा देखा जाएगा. अगर आप भी सोहेल खान का यह नया अंदाज देखना चाहते हैं, तो ‘अलायंस’ के नए एपिसोड्स हर रोज दोपहर 12 बजे से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



