अगस्त में लगाएं अमरूद का बाग और कमाएं लाखों, जानें खेती का सही तरीका – हिंदी

होमवीडियोकृषि
अगस्त में लगाएं अमरूद का बाग और कमाएं लाखों, जानें खेती का सही तरीका
अगस्त में लगाएं अमरूद का बाग और कमाएं लाखों, जानें खेती का सही तरीका
Guava Farming: अगस्त का महीना अमरूद की बागवानी शुरू करने के लिए उपयुक्त माना जाता है. मानसून के कारण मिट्टी में पर्याप्त नमी रहती है, जिससे पौधों की जड़ें तेजी से विकसित होती हैं. उद्यान विशेषज्ञ इस समय लखनऊ-49, इलाहाबाद सफेदा, एप्पल अमरूद और थाई पिंक जैसी उन्नत किस्मों की रोपाई की सलाह देते हैं. इनमें थाई पिंक की बाजार में अच्छी मांग है. इसके फल 300 से 800 ग्राम तक के होते हैं और गुलाबी गूदा व कम बीज इसकी खासियत हैं. हाई-डेंसिटी तकनीक अपनाने पर 1.5 से 2 साल में उत्पादन शुरू हो सकता है. बाग लगाने के लिए अच्छी जल निकासी वाली बलुई दोमट मिट्टी चुनें और प्रमाणित नर्सरी से पौधे खरीदें. 2×2×2 फीट के गड्ढों में गोबर की खाद, नीम खली और ट्राइकोडरमा डालें. जलभराव से बचाव, पौधों को सहारा और शुरुआती रोग-कीट निगरानी से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है.




