Sports

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के जबड़े से छीन ली जीत… मेजबानों ने 31 रन के भीतर 5 विकेट गंवा दिए, टिकनर का ओवर बना टर्निंग पॉइंट

होमखेलक्रिकेट

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के जबड़े से छीनी जीत, टिकनर का ओवर बना टर्निंग पॉइंट

Last Updated:April 17, 2026, 19:47 IST

Turning Point: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरी निकोल्स (68) और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (59) के अर्धशतकों की मदद से 247 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश एक समय जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन ब्लेयर टिकनर (4 विकेट) और नाथन स्मिथ (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने उनकी पारी 221 रनों पर सिमट गई. मेजबान टीम ने आखिरी 5 विकेट महज 31 रनों के भीतर गंवा दिए. न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के जबड़े से छीनी जीत, टिकनर का ओवर बना टर्निंग पॉइंट Zoom

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान बांग्लादेश को 26 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. एक समय पर मजबूत दिख रही बांग्लादेशी टीम न्यूजीलैंड के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण, खासकर ब्लेयर टिकनर और नाथन स्मिथ की धारदार गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी धीमी और संभलकर रही. सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने एक छोर थामे रखा और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की. निकोल्स ने 83 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 68 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. हालांकि, दूसरे छोर से निक केली (7 रन) जल्दी पवेलियन लौट गए.

मध्यक्रम में विल यंग (30) और कप्तान टॉम लैथम (14) को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे. एक समय न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाती नजर आ रही थी, लेकिन तभी डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने मोर्चा संभाला. फॉक्सक्रॉफ्ट ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 58 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 59 रन बनाए. उनके इस अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 247 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद, शरीफुल इस्लाम और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट झटके. शरीफुल इस्लाम सबसे किफायती रहे, जिन्होंने 10 ओवर में मात्र 2.70 की इकोनॉमी से 27 रन दिए. 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने मात्र 10 रनों के कुल योग पर अपने दो बड़े विकेट तंज़ीद हसन और नजमुल हुसैन शांतो गंवा दिए. नाथन स्मिथ ने इन दोनों को आउट कर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया.

इसके बाद सैफ हसन और अनुभवी लिटन दास ने पारी को संभाला। सैफ हसन ने शानदार 57 रन बनाए, जबकि लिटन दास ने 46 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के बीच हुई साझेदारी ने बांग्लादेश की जीत की उम्मीदें जगा दी थीं. मध्यक्रम में तौहीद हृदय ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी की और 60 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे. जब बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 190 रन था, तब ऐसा लग रहा था कि वे आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेंगे. लेकिन यहीं से मैच ने पलटी मारी.

टिकनर का ‘टर्निंग पॉइंट’ और बांग्लादेश सिमटान्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने खेल के अंतिम चरणों में अपनी सटीक लाइन और लेंथ से कहर बरपा दिया. उन्होंने बांग्लादेश के निचले क्रम को टिकने का कोई मौका नहीं दिया.टिकनर ने कप्तान मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, शरीफुल इस्लाम और तस्कीन अहमद को लगातार अंतराल पर आउट कर बांग्लादेश की पारी का अंत कर दिया. बांग्लादेश की पूरी टीम 48.3 ओवर में 221 रनों पर सिमट गई. अंतिम 5 विकेट गिरने में बांग्लादेश ने मात्र 31 रन जोड़े, जो उनकी हार का सबसे बड़ा कारण बना.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 17, 2026, 19:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj