Entertainment

किशोर दा का वो गाना जिसे सुनकर हर प्रेमी हो जाता है बेकरार, कल्याणजी-आनंदजी के जादू ने रोमांस को दी नई पहचान

 

arw img

जब सुपरहिट, सदाबहार और सदी के सबसे रोमांटिक गानों की बात की जाती है तो फिल्म ब्लैक मेल के गाने ‘पल-पल दिल के पास’ का जिक्र जरूर आता है. प्लेबैक किंग किशोर कुमार के गाए इस गाने को आज भी उसी तरह गाया-गुनगुनाया जाता है जिस तरह इसे 70 के दशक में गाया जाता था. यह महज एक गाना नहीं, बल्कि 1973 का वो जादुई पल है जो आज भी दिलों को छू लेता है। किशोर कुमार की मधुर, भावपूर्ण और रोमांटिक आवाज में सिमटा यह गीत फिल्म ‘ब्लैकमेल’ का सबसे यादगार गाना है. कल्यानजी-आनंदजी के संगीत और इंदीवर के गीतों में बसा यह गाना धर्मेंद्र और राखी की जोड़ी पर फिल्माया गया था. नरम धुन, गहरी भावनाएं और किशोर दा की वो खास सांस-सी लगने वाली आवाज… ‘पल पल दिल के पास’ ने उस दौर में रोमांटिक गीतों का नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया. फिल्म में जब धर्मेंद्र राखी को देखकर यह गीत गाते हैं, तो स्क्रीन पर प्रेम की मिठास चारों तरफ फैल जाती है. आज भी जब यह गाना बजता है, तो सुनने वाला पल भर के लिए रुक जाता है. पांच दशक बीत जाने के बाद भी यह गीत उतना ही ताजा, उतना ही सुंदर और उतना ही दिलकश है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj