Rajasthan

अलवर में अब गूगल मैप देगा जानलेवा मोड़ों का अलर्ट! एक्सप्रेसवे पर पुलिस का हाईटेक पहरा शुरू

Last Updated:May 12, 2026, 11:00 IST

Alwar News Hindi : अलवर में बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने हाईटेक प्लान तैयार किया है. अब जिले के ब्लैक स्पॉट गूगल मैप पर मार्क किए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को पहले ही खतरे का अलर्ट मिल सकेगा. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भी पुलिस का मोबाइल जाब्ता तैनात किया जा रहा है, ताकि हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई हो सके.

ख़बरें फटाफट

अलवर : अलवर जिले में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है. जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अलवर सहित जयपुर रेंज के सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) को गूगल मैप पर अपडेट किया जाएगा. वाहन चालकों को जीपीएस और मैप के माध्यम से इन ब्लैक स्पॉट की जानकारी पहले ही मिल जाएगी, जिससे वे सतर्क होकर वाहन चला सकेंगे और सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद हो जाएगी.

जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि कई चालक सड़क किनारे वाहन खड़े कर गांव चले जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ हर थाना प्रतिदिन कार्रवाई कर रहा है. आईजी ने बताया कि जयपुर रेंज में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों यानी ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित किया जा रहा है, जिन्हें A, B और C तीन श्रेणियों में बांटा गया है.

गूगल मैप बताएगा आगे कितना खतरनाक ब्लैक स्पॉटलोगों को सतर्क करने के लिए पहले क्यूआर कोड की व्यवस्था शुरू की गई थी, जिसे स्कैन करने पर संबंधित सड़क के ब्लैक स्पॉट की जानकारी मिल जाती थी. अब पुलिस एक कदम आगे बढ़ते हुए इन ब्लैक स्पॉट्स को गूगल मैप पर मार्क कर रही है. इससे वाहन चालक नेविगेशन के दौरान नोटिफिकेशन और वॉयस अलर्ट के जरिए पहले ही सतर्क हो हो जाएगा कि आगे किस कैटेगरी का ब्लैक स्पॉट है. गूगल मैप से मिलने वाली जानकारी के कारण कुछ हद तक सड़क हादसों पर कमी लाई जा सकती है.

एक्सप्रेसवे पर पुलिस अलर्ट, हादसों पर लगेगी लगाम!उन्होंने बताएं कि अलवर से होकर गुजर रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर दोनों साइड मोबाइल के जरिए पुलिस का जाब्ता लगाकर यातायात अनुशासन बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है. जिससे हाईवे पर होने वाली घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचा जा सके. साथ ही सड़क ढांचे में भी लगातार सुधार किए जा रहे हैं. इसके अलावा हाईवे पर रेस्ट एरिया पर भी पुलिस चौकी खोलने की योजना है.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj