Rajasthan

अब करो फेक कॉल्स… फर्जी कॉल और लिंक की खैर नहीं! TELL 14C चैटबॉट करेगा साइबर अपराधियों का पर्दाफाश

Last Updated:May 13, 2026, 12:29 IST

Cyber Safety Chatbot: देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के मामलों को रोकने के लिए “TELL 14C चैटबॉट” लॉन्च किया गया है. यह आधुनिक AI आधारित चैटबॉट फर्जी मोबाइल नंबर, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन स्कैम की पहचान करने में मदद करेगा. उपयोगकर्ता किसी भी संदिग्ध नंबर या लिंक की जानकारी चैटबॉट में साझा कर सकेंगे, जिसके बाद यह सिस्टम उसकी जांच कर संभावित साइबर खतरे के बारे में अलर्ट देगा. विशेषज्ञों के अनुसार यह तकनीक आम लोगों को डिजिटल सुरक्षा देने और साइबर अपराधियों के नेटवर्क का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाएगी.

ख़बरें फटाफट

ऑनलाइन फ्रॉड से बचाएगा AI हथियार!TELL 14C चैटबॉट से साइबर अपराधियों में हड़कंपZoomसाइबर फ्रॉड के लिए लांच हुआ “TELL 14C चैटबॉट

जयपुर: राजस्थान में लगातार साइबर ठगीं के मामले बढ़ रहे हैं आए दिन साइबर अपराधी मोबाइल अपडेट, ऑनलाइन शॉपिंग और लोन ऐप जैसे अलग-अलग पैंतरों से लोगों के साथ ठगी करते हैं. हर दिन हर मिनट लोग साइबर ठगीं के मामले सामने आते हैं. इन साइबर अपराधियों पर लगातार लगाम लगाने के लिए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा भी लगातार एक्टिव रहती हैं और अब तक कई मामलों में साइबर अपराधियों को पकड़ा भी हैं. ऐसे ही लगातार बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के मामलों के लिए गृह मंत्रालय ने साइबर अपराधों पर रोक लगाने और लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए वॉट्सएप आधारित “TELL 14C चैटबॉट” सेवा शुरू की है.

इस सेवा के बाद अब आमजन 9319301930 नंबर पर मैसेज कर संदिग्ध साइबर गतिविधियों की जानकारी साझा कर सकेंगे. इस “TELL 14C चैटबॉट” सेवा के लिए खासतौर पर राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा भी लोगों को इस प्लेटफॉर्म के प्रति जागरूक कर रही है. साइबर क्राइम अधिकारियों का कहना हैं कि “TELL 14C चैटबॉट” का यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर उन मामलों के लिए तैयार किया गया है, जिनमें साइबर ठगी का प्रयास तो हुआ हो, लेकिन व्यक्ति आर्थिक नुकसान से बच गया हो.

“TELL 14C चैटबॉट” से साइबर ठगीं के नेटवर्क तक पहुंचने में होगी आसानी “TELL 14C चैटबॉट” का यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर ऐसे साइबर फ्रॉड के मामलों में पहरेदार की तरह काम करेगा जिसमें साइबर फ्रॉड के मामलों में लोग संदिग्ध मोबाइल नंबर, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट,स्क्रीनशॉट, चैट या अन्य जानकारी वॉट्सएप के जरिए साझा कर करेंगे. जिसके चलते समय रहते साइबर अपराधियों के नेटवर्क तक पहुंचने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में मदद मिलेगी. साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक “TELL 14C चैटबॉट” खासतौर पर केवल संदिग्ध साइबर गतिविधियों की रिपोर्टिंग के लिए बनाया गया है. यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो चुका है या उसे आर्थिक नुकसान हुआ है, तो उसे राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करनी होगी.

कैसे करें “TELL 14C चैटबॉट” का उपयोगसाइबर अपराधियों को पर शिकंजा कसने और लगातार साइबर फ्रॉड के मामलों में सतर्क रहने के लिए आमजन “TELL 14C चैटबॉट” का उपयोग कर सकते हैं. इसके उपयोग के लिए उपयोगकर्ता को वॉट्सएप नंबर 9319301930 पर चैट शुरू कर सबसे पहले भाषा का चयन करना होगा. इसके बाद अपना नाम, अपने इलाके का पिनकोड, राज्य, जीपीएस लोकेशन और घटना की तारीख जैसी जानकारी भरनी होगी. साइबर फ्रॉड के लिए आएं संदिग्ध वेबसाइट, ई-मेल, यूआरएल, यूपीआई से जुड़ी जानकारी अपलोड भी कर सकते हैं.

साइबर ठगों से ऐसे करे अपना बचाव साइबर एक्सपर्ट और पुलिस के मुताबिक हर मिनट, हर समय कहीं न कहीं साइबर ठग लोगों की फोटो, ऑडियो, वीडियो या लिंक भेजकर ठगी कर हैं, इसलिए अनजान किसी लिंक-फाइल को ओपन ना करें और अनजान व्यक्ति से प्राप्त मैसेज चाहे किसी भी फॉर्मेट में हो डाउनलोड नहीं करें, साथ ही लोग अपने फोन में जो एप आप इस्तेमाल कर रहे हैं उसकी मीडिया सेटिंग्स में जाकर मीडिया ऑटो डाउनलोड बंद रखें, साथ ही मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम और एप को हमेशा अपडेट रखें, अगर आपके साथ किसी तरह की ठगी होती हैं तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या हेल्पलाइनः 9256001930, 9257510100 और www. cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj