‘एक दिन मेरी मां का रोल करोगी ‘, सलमान ने 19 साल की एक्ट्रेस से कही ये बात, हसीना ने 24 साल बाद किया खुलासा

Last Updated:June 22, 2026, 22:49 IST
दीया मिर्जा ने फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ रीना नाम की लड़की का रोल निभाकर लोगों को दीवाना बना दिया था. आज तक लोग उनके उस रोल को भुला नहीं पाए हैं. हाल ही में एक्ट्रेस के घर फराह खान और उनका कुक दिलीप पहुंचे. इस दौरान दीया ने सलमान खान के बारे में भी एक चौंकाने वाली बात बताई.
ख़बरें फटाफट
सलमान खान को लेकर हीरोइन ने कही थी बात
नई दिल्ली. बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल ही में सलमान खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जिसे सुनने के बाद लोग ई हैरान रह गए. दीया ने बताया कि करियर की शुरुआत में ही सलमान खान ने उनसे ऐसी बात कह दी थी, जिसे सुनकर वह काफी डर गई थीं.
दरअसल, दीया मिर्जा ने हाल ही में फराह खान को अपने घर पर यूट्यूब शो के लिए बुलाया था. इस दौरान दोनों ने साथ में हेल्दी बनाना ब्रेड बनाई और कई पुराने किस्सों पर भी बात की. बातचीत के दौरान जब फराह खान ने कहा कि दीया को सलमान खान के साथ फिर से काम करना चाहिए, तो अभिनेत्री ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया कि अब सलमान युवा अभिनेत्रियों के साथ काम करेंगे.
सलमान की बात सुन डर गई थीं एक्ट्रेस
इसी बातचीत के दौरान दीया ने फिल्म ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ की शूटिंग का एक किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म थी और उसी दौरान सलमान खान ने उनसे कहा था, “देखना, एक दिन तू मेरी मां का रोल करेगी. दीया ने बताया कि उस वक्त वह सिर्फ 19 साल की थीं और सलमान की बात सुनकर डर गई थीं.
दीया ने सालों बाद किया खुलासा
अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने बताया कि इसी फिल्म के दौरान जब वह राजपाल यादव और सलमान खान एक शॉट का इंतजार कर रहे थे. फिल्म में सलमान की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री हाल ही में मां बनी थीं. यह जानकर दीया ने सलमान से कहा कि अगर वह आपकी मां का रोल कर रही हैं और उनकी उम्र इतनी कम है, तो यह काफी अजीब है. इस पर सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘चिंता मत करो, तुम्हारे साथ भी ऐसा ही होगा.” सलमान की यह बात सुनकर दीया हैरान रह गई थीं.
बता दें कि ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ साल 2002 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सलमान खान, दीया मिर्जा और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन पंकज पाराशर ने किया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ में व्यस्त हैं. इस फिल्म का पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका निभा रही हैं.
x
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



