Sports

IND vs IRE: आधा दर्जन खिलाड़ी चोटिल… नए कप्तान के साथ भारत से भिड़ेगा आयरलैंड, टी20 सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

होमखेलक्रिकेट

नए कप्तान के साथ भारत से भिड़ेगा आयरलैंड, टी20 सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

Last Updated:June 22, 2026, 22:10 IST

Ireland team for t20 series against india: आयरलैंड के 6 नियमित खिलाड़ी भारत के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, जिनमें सबसे अनुभवी पॉल स्टर्लिंग भी शामिल हैं. लोर्कन टकर को इस आगामी सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का कप्तान बनाया गया है. 14 सदस्यीय टीम में कई नए चेहरे भी शामिल हैं.नए कप्तान के साथ भारत से भिड़ेगा आयरलैंड, टी20 सीरीज के लिए टीम का किया ऐलानZoomलोर्कन टकर को आयरलैंड ने बनाया कप्तान.

नई दिल्ली. आयरलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है. लोर्कन टकर 14-सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे, जिसमें कई सीनियर खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं. दोनों देश 26 और 28 जून को दो मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे. लोर्कन टकर साल 2025 से उप-कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं. वह पहले भी दो बार कप्तान की जगह ले चुके हैं, लेकिन अब वह पॉल स्टर्लिंग से पूरी तरह से कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इसी के साथ आयरलैंड के पास तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान हो गए हैं.

चोट के चलते 6 खिलाड़ी बाहरआयरलैंड की टीम में मैथ्यू हॉलार्ड और जय मूंद्रा को पहली बार सीनियर टीम में बुलाया गया है, जबकि युवा बॉलर रूबेन विल्सन को पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू के बाद पहली बार टी20 टीम में जगह मिली है. आयरलैंड की टी20 टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं.

छह नियमित खिलाड़ी गंभीर चोटों के कारण बाहर हैं, जिनमें जोश लिटिल (स्ट्रेस फ्रैक्चर), मार्क अडायर (रेक्टस मसल टियर), रेगुलर व्हाइट-बॉल स्टार पॉल स्टर्लिंग (काफ मसल टियर), कर्टिस कैम्फर (हाथ में फ्रैक्चर), बैरी मैकार्थी (पूरा एसीएल टियर), और जॉर्डन नील (कंधे और पैर की चोट) शामिल हैं.

अपनी कप्तानी को लेकर क्या बोले टकर?अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 159 मैच खेलने वाले टकर ने अपनी लीडरशिप फिलॉसफी के बारे में कहा, “कप्तानी को लेकर मेरा नजरिया टीम के बीच रहकर और उदाहरण पेश करके नेतृत्व करना है. मुझे लगता है कि सभी स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं और मैं ईमानदारी और सहानुभूति के साथ काम कर सकता हूं. मुझे लगता है कि मेरा काम उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना और उन्हें अपने लिए और एक टीम के तौर पर हमारे लिए कमाल करने का मौका देना है. अगर मैं उनसे कुछ करने के लिए कहता हूं, तो मैं चाहता हूं कि यह स्पष्ट हो कि मैंने पहले वही चीजें खुद से भी करने के लिए कही थीं.”

आयरलैंड की टीमलोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैक्कार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj