Entertainment

‘मजा चखा दिया’, पलक तिवारी ने किया रणवीर अल्लाहबादिया को कॉपी, इनफ्लुएंसर हुए ट्रोल, लोगों ने की हीरोइन की तारीफ

Last Updated:May 03, 2026, 08:31 IST

पलक तिवारी और रणवीर अल्लाहबादिया का वीडियो वायरल हुआ. इस वायरल वीडियो में पलक, रणवीर का इंटरव्यू कर रही हैं. इस इंटरव्यू के दौरान पलक ने बार-बार सिर हिलाती हुईं नजर आईं, जिस तरह रणवीर अपने इंटरव्यू में करते हैं. जब नेटिजंस ने इस वीडियो को देखा तो उन्होंने इसे ट्रोलिंग बताया और मजेदार कमेंट्स करने लगे.

ख़बरें फटाफट

'मजा चखा दिया', पलक तिवारी ने की रणवीर अल्लाहबादिया की मिमिक्रीZoomपलक तिवारी, रणवीर अल्लाहबादिया का इंटरव्यू लेते हुए. (एक्स वीडियोग्रैब)

मुंबई. पलक तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह रणवीर अल्लाहबादिया के मशहूर सिर हिलाने वाले अंदाज की नकल करती नजर आ रही हैं. नेटिज़न्स इसे मजेदार ट्रोलिंग बता रहे हैं. वीडियो में बीयरबाइसेप्स यानी रणवीर अल्लाहबादिया और पलक तिवारी साथ नजर आ रहे हैं. इस क्लिप में पलक रणवीर का इंटरव्यू ले रही हैं, लेकिन सबका ध्यान खींचा उनके बातचीत के दौरान लगातार सिर हिलाने पर, जो रणवीर के पॉडकास्ट स्टाइल की नकल जैसा लग रहा था.

पलक तिवारी और रणवीर अल्लाहबादिया के इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. उनके सिर हिलाने वाली आदत का जिक्र कर रहे हैं. रणवीर ने यह वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें पलक उनसे पूछती हैं, “दिलजीत के लिए यहां आने पर आपकी क्या फीलिंग्स हैं?”

इस पर रणवीर जवाब देते हैं, “यहां मुझे लोग बहुत अच्छे लगते हैं. तो जाहिर है, मैं इस इवेंट से थोड़ा ओवरवेल्म्ड हूं लेकिन आपसे बात करके मुझे बहुत खुशी और शांति महसूस हो रही है.” इस पर पलक सिर हिलाती हैं और रणवीर से एक और सवाल पूछती हैं, जैसे बिल्कुल पॉडकास्ट इंटरव्यू जैसा था.

पलक तिवारी ने पूछा खुशी से जुड़ा सवाल

पलक तिवारी ने आगे पूछती हैं,”जब आप कहते हैं कि आप बहुत खुश महसूस करते हैं, तो उसका क्या मतलब है? लोग कैसे खुश महसूस करते हैं?” रणवीर ने जवाब दिया, “लोग शादी के बारे में अच्छी इंसानी बातचीत करके खुश महसूस करते हैं.” पूरे इंटरव्यू के दौरान पलक ने सिर हिलाने का अंदाज काफी बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया, जिसे कई दर्शकों ने रणवीर के स्टाइल की कॉपी बताया.

Palat Tiwari, daughter of Shweta Tiwari and girlfriend of Ibrahim Khan is given beerbiceps (Ranveer allahbadia) TASTE of his own medicines.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj