Rajasthan

‘पॉल्यूशन भी घटेगा…’ क्या फिर लौटेगा WFH मॉडल? PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर जनता की मांग, जानें

Last Updated:May 13, 2026, 15:45 IST

Public Opinion On Fuel Saving: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद देशभर में लोगों के बीच ऊर्जा बचत और बढ़ती ईंधन खपत को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आम जनता का कहना है कि मौजूदा समय में पेट्रोल-डीजल की बचत बेहद जरूरी है, लेकिन इसके लिए सरकार और कंपनियों को वर्क फ्राम होम जैसे विकल्पों पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए. लोगों का मानना है कि कोरोना काल के दौरान वर्क फ्रॉम होम मॉडल ने ट्रैफिक, प्रदूषण और ईंधन खर्च को काफी हद तक कम किया था. कई कर्मचारियों ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हाइब्रिड या वर्क फ्रॉम होम सिस्टम दोबारा लागू किया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: देश में बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और वैश्विक हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा है कि ऊर्जा की बचत आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है. उन्होंने कोरोना काल के दौरान अपनाए गए वर्क फ्रॉम होम मॉडल का जिक्र करते हुए यह भी सुझाव दिया कि जहां संभव हो, वहां कंपनियां और संस्थान दोबारा घर से काम करने के विकल्प पर विचार करें, ताकि ईंधन की खपत को कम किया जा सके.

ऐसे में सवाल यह है कि क्या वर्क फ्रॉम होम जैसी व्यवस्था वास्तव में पेट्रोल-डीजल की बचत कर सकती है? क्या आम लोगों की दिनचर्या में बदलाव लाकर ऊर्जा संकट को कम किया जा सकता है? और आखिर प्रधानमंत्री की इस अपील को जनता किस नजरिए से देख रही है?

वर्क फ्रॉम होम से समय, ईंधन और एनर्जी की होगी बचतपलक माहेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा हालातों को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम सबसे बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है. उनका कहना है कि इससे पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी और लोगों का ट्रैवल टाइम भी बचेगा. उन्होंने कहा कि रोजाना ऑफिस आने-जाने में लोगों का काफी समय और ऊर्जा खर्च होती है, जबकि घर से काम करने पर कर्मचारी ज्यादा फोकस और बेहतर प्रोडक्टिविटी के साथ काम कर सकते हैं.पलक ने कहा कि बढ़ती गर्मी और हीटवेव के दौर में यह व्यवस्था लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होगी.

क्लाइमेट और पॉल्यूशन की समस्या कम करने में मददगारडिंपल प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्क फ्रॉम होम केवल कर्मचारियों के लिए ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी बड़ा समाधान है. उन्होंने कहा कि सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी तो पॉल्यूशन भी घटेगा और ईंधन की बचत होगी. डिंपल का कहना है कि प्रधानमंत्री की यह अपील आने वाले समय में देश के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम के बीच लोगों को घर से काम करने की सुविधा देना एक सकारात्मक कदम है. इससे ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा और लोग मानसिक रूप से भी ज्यादा सहज महसूस करेंगे.

कंपनियों और कर्मचारियों दोनों को निभानी होगी जिम्मेदारीकॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े शैलेश भुरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्क फ्रॉम होम को सफल बनाने के लिए कंपनियों और कर्मचारियों दोनों को जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि कई कंपनियों को यह चिंता रहती है कि घर से काम करते समय कर्मचारी कितना काम कर रहे हैं, लेकिन अगर कर्मचारी पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ काम करें तो यह मॉडल बेहद सफल हो सकता है. शैलेश ने कहा कि इससे कंपनियों का खर्च भी कम होगा और कर्मचारियों को बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस मिलेगा.

हीटवेव के बीच घर से काम करना सबसे सुरक्षित विकल्पआदित्य शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल रिकॉर्ड गर्मी और हीटवेव की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में वर्क फ्रॉम होम लोगों को राहत देने वाला फैसला साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में रोज बाहर निकलकर ऑफिस जाना लोगों की सेहत पर असर डालता है. घर से काम करने पर लोग सुरक्षित माहौल में रहकर ज्यादा आरामदायक तरीके से काम कर पाएंगे. आदित्य ने कहा कि इससे पेट्रोल और सीएनजी की खपत भी कम होगी और लोगों के खर्च में राहत मिलेगी.

वर्क फ्रॉम होम से बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी और देश को मिलेगा फायदाकॉर्पोरेट प्रोफेशनल वैभव थापर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्क फ्रॉम होम का कल्चर कर्मचारियों और कंपनियों दोनों के लिए फायदेमंद है. उन्होंने कहा कि ऑफिस आने-जाने में बचने वाला समय कर्मचारी अपने काम में लगा सकते हैं, जिससे उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी. वैभव ने कहा कि अगर ज्यादा लोग घर से काम करेंगे तो ईंधन की खपत कम होगी और देश का आयात खर्च भी घटेगा. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कंपनियां यह सुविधा देती हैं, तो कर्मचारियों को भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए, ताकि यह व्यवस्था लंबे समय तक सफल बनी रहे.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj