Entertainment

‘अगला नेशनल अवॉर्ड जीतने की तैयारी’, साइंटिस्ट के रोल में छाए आर माधवन, फिल्म ‘जीडीएन’ के ट्रेलर ने मचाई धूम

Last Updated:July 05, 2026, 18:37 IST

आर माधवन की अगली फिल्म ‘जीडीएन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में आर माधवन भारत के महान आविष्कारक और दूरदर्शी इनोवेटर जीडी नायडू का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. आर माधवन की फिल्म का ट्रेलर लोगों को लुभा रहा है. लोग उनकी सादगी से भरी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

'अगला नेशनल अवॉर्ड जीतने की तैयारी', साइंटिस्ट के रोल में छाए आर माधवनZoomआर माधवन ने फिल्म में लीड रोल निभाया है. (फोटो साभार: Instagram/Videograb)

नई दिल्ली: ‘धुरंधर’ के बाद आर माधवन अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं. स्टार की फिल्म ‘जीडीएन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें लोग उन्हें भारत के महान साइंटिस्ट जीडी नायडू का लीड रोल निभाते देखेंगे. फिल्म का ट्रेलर देखकर आर माधवन की मेहनत को समझा जा सकता है. स्क्रीन पर उनका लुक और अंदाज असरदार लग रहा है. फैंस अभी से फिल्म को देखने के लिए उतावले हो रहे हैं. फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

फिल्म ‘जीडीएन’ का ट्रेलर देखने के बाद एक फैन ने लिखा, ‘भाई, ट्रेलर जबरदस्त है. आप कितने बढ़िया हैं.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘लुक अच्छा है. शुभकामनाएं सर.’ तीसरा यूजर कहता है, ‘हरफनमौला मैडी.’ चौथे फैन ने रिलीज से पहले ही अगले नेशनल अवॉर्ड जीत की संभावना जता दी. आर माधवन ने कई भाषाओं की फिल्मों में अपना दबदबा कायम किया है. वे रोमांटिक हीरो से लेकर सीरियस मिजाज वाले रोल करने में उस्ताद हैं. फिल्म ‘जीडीएन’ में भी वह कुछ ऐसा ही कमाल करते दिख रहे हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj