प्राइवेट केबिन, वाई-फाई, फ्री खाना-पीना… जापान की बुलेट ट्रेन ला रही ‘सुप्रीम क्लास’, देखिए क्या-क्या मिलेगा

होमदुनियाअन्य देश
प्राइवेट केबिन, वाईफाई, फ्री खाना… जापान की बुलेट ट्रेन ला रही ‘सुप्रीम क्लास’
Last Updated:June 26, 2026, 22:56 IST
जापान 1 अक्टूबर 2026 से अपनी टोकेडो-सान्यो शिंकानसेन बुलेट ट्रेन में नई ‘सुप्रीम क्लास’ सेवा शुरू करने जा रहा है. इसमें यात्रियों को पूरी तरह प्राइवेट लग्जरी केबिन, इलेक्ट्रॉनिक लॉक, हाई-स्पीड वाई-फाई, प्रीमियम रिक्लाइनिंग सीट, मुफ्त फूड और बेवरेज, टैबलेट कंट्रोल, 5जी तकनीक और कई हाई-एंड सुविधाएं मिलेंगी. शुरुआत में यह सुविधा टोक्यो-हाकाटा रूट की चुनिंदा ट्रेनों में उपलब्ध होगी. तस्वीरों में देखें कैसा होगा बुलेट ट्रेन का यह नया ‘सुप्रीम क्लास’.
बुलेट ट्रेन में नया लग्जरी क्लास: जापान 1 अक्टूबर 2026 से अपनी टोकेडो-सान्यो शिंकानसेन बुलेट ट्रेन में ‘सुप्रीम क्लास’ शुरू करने जा रहा है. यह मौजूदा ‘ग्रीन कार’ से भी ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक ट्रैवल एक्सपीरियंस देगा. (इमेज: JR West)
बिजनेस और प्राइवेट ट्रैवलर्स पर फोकस: जापान रेलवे के मुताबिक ‘सुप्रीम क्लास’ को बिजनेस ट्रैवल, फैमिली ट्रिप और प्राइवेट यात्रा करने वाले यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें हाई-एंड सुविधाओं के साथ प्राइवेसी पर खास जोर दिया गया है. (इमेज: JR West)
दो तरह की प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी: शुरुआत में यात्रियों को पूरी तरह प्राइवेट केबिन मिलेगा. वहीं 2027 से सेमी-प्राइवेट प्रीमियम सीट भी शुरू की जाएगी. फिलहाल ट्रेन के कोच नंबर 7 और 10 में एक-एक प्राइवेट केबिन होगा. (इमेज: JR West)
Add as Preferred Source on Google
एक और दो यात्रियों के लिए अलग केबिन: कोच नंबर 7 में दो यात्रियों के बैठने की सुविधा वाला बड़ा प्राइवेट केबिन होगा, जिसमें सोफा स्टाइल सीटें रहेंगी. वहीं कोच नंबर 10 में एक व्यक्ति के लिए सिंगल प्राइवेट केबिन बनाया गया है. दोनों में सीटें फिक्स रहेंगी और घूम नहीं सकेंगी. (इमेज: JR West)
मिलेंगी कई लग्जरी सुविधाएं: ‘सुप्रीम क्लास’ में इलेक्ट्रॉनिक लॉक वाला प्राइवेट दरवाजा, प्रीमियम रिक्लाइनिंग सीट, लेग रेस्ट, अलग से लाइट और एसी कंट्रोल, हाई-स्पीड वाई-फाई, टैबलेट के जरिए सर्विस, मुफ्त खाना-पीना, ब्लूटूथ स्पीकर, बड़ा वर्क टेबल और एयरलाइन कैरी-ऑन बैग रखने की जगह जैसी सुविधाएं मिलेंगी. (इमेज: JR West)
5जी तकनीक और जापानी कला की झलक: हर केबिन में दुनिया की पहली रेलवे 5जी ग्लास एंटीना तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा केबिन के इंटीरियर को पारंपरिक जापानी हस्तशिल्प से सजाया जाएगा, जिससे यात्रियों को लग्जरी के साथ जापानी संस्कृति का भी अनुभव मिलेगा. (इमेज: JR West)
ऐसे होगी टिकट बुकिंग: ‘सुप्रीम क्लास’ की पहली सेवा 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे टोक्यो से चलने वाली ‘नोजोमी नंबर 1’ ट्रेन में शुरू होगी. इसकी बुकिंग 15 सितंबर 2026 से ‘एक्सप्रेस रिजर्वेशन’ और ‘स्मार्ट ईएक्स’ प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी. (इमेज: JR West)
फिलहाल चुनिंदा ट्रेनों में मिलेगी सुविधा: ‘सुप्रीम क्लास’ को शुरुआत में ‘एन700एस’ सीरीज की 16-कोच बुलेट ट्रेनों में टोक्यो से हाकाटा रूट पर चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा. अक्टूबर 2026 से दोनों दिशाओं को मिलाकर रोजाना करीब 12 ‘सुप्रीम क्लास’ सेवाएं संचालित करने की योजना है. (इमेज: JR West)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



