15 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी… प्रियांश आर्य आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे अनकैप्ड प्लेयर बने

होमखेलक्रिकेट
15 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी… प्रियांश ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
Last Updated:May 14, 2026, 21:37 IST
Priyansh Arya equals Ambati Rayudu records: युवा ओपनर प्रियांश आर्य ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 22 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इस पारी के दम पर उन्होंने मौजूदा सीजन में अपने 364 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही प्रियांश, दिग्गज अंबाती रायुडू के बाद आईपीएल इतिहास के केवल दूसरे ऐसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती दोनों सीजनों में लगातार 350 प्लस रन बनाने का कारनामा किया हो. प्रियांश ने साल 2025 में 475 रन बनाए थे.प्रियांश आर्य ने लगातार दूसरे सीजन 350 से ज्यादा रन बना लिए हैं.
नई दिल्ली. आईपीएल के लीग चरण के मुकाबले समाप्ति की ओर हैं. धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस सीजन का 12वां लीग मैच खेला गया. भले ही यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन पंजाब किंग्स के दो अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाजों प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया. इन दोनों युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल इतिहास के कुछ सबसे बड़े दिग्गजों के विशेष क्लब में एंट्री कर ली है.
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) ने इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने 17 गेंदों का सामना करते हुए 22 रनों की पारी खेली, जिसमें चार शानदार चौके शामिल थे. हालांकि वह अपनी इस पारी को एक बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए, लेकिन इन 22 रनों की बदौलत उन्होंने आईपीएल 2026 में अपने कुल रनों की संख्या को 364 तक पहुंचा दिया है. इस आंकड़े को छूते ही प्रियांश आर्य आईपीएल इतिहास के एक बेहद दुर्लभ क्लब में शामिल हो गए। प्रियांश अब भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अंबाती रायुडू के बाद आईपीएल इतिहास के केवल दूसरे ऐसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने अपने पहले दोनों आईपीएल सीजनों में लगातार 350 या उससे अधिक रन बनाए हैं.
प्रियांश आर्य ने लगातार दूसरे सीजन 350 से ज्यादा रन बना लिए हैं.
घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रियांश ने साल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. अपने पहले ही सीजन में उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था और 17 मैचों में कुल 475 रन कूट डाले थे. उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत पंजाब की टीम उपविजेता बनने में सफल रही थी. अब आईपीएल 2026 में भी नाबाद 364 रन बनाकर उन्होंने साबित कर दिया है कि उनका पिछला सीजन कोई तुक्का नहीं था.
अगर इस रिकॉर्ड की तुलना अंबाती रायुडू से करें, जिन्होंने साल 2023 में छह आईपीएल खिताबों के साथ अपने करियर को अलविदा कहा था, तो रायुडू ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू करते हुए 14 मैचों में 356 रन बनाए थे. इसके बाद साल 2011 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रायुडू ने 16 मैचों में 395 रन बनाए थे, प्रियांश अब रायुडू के उसी जादुई सफर को दोहरा रहे हैं.
प्रभसिमरन सिंह की तूफानी पारीगुरुवार को प्रियांश के जोड़ीदार और पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह अलग ही मूड में नजर आए. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और मात्र 32 गेंदों में 57 रनों की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली. इस आतिशी पारी की मदद से प्रभसिमरन ने आईपीएल 2026 में अपने कुल रनों का आंकड़ा 439 पर पहुंचा दिया है. इस शानदार आंकड़े के साथ प्रभसिमरन सिंह ने भी एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. वह सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के बाद आईपीएल के इतिहास में एक से अधिक सीजनों में 400 से अधिक रन बनाने वाले केवल तीसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
इससे पहले प्रभसिमरन ने आईपीएल 2025 में बल्ले से तबाही मचाते हुए कुल 549 रन बनाए थे. अब लगातार दूसरे सीजन में 400 का आंकड़ा पार करके उन्होंने अपनी निरंतरता साबित की है.अगर अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो सूर्यकुमार यादव ने अनकैप्ड खिलाड़ी रहते हुए मुंबई इंडियंस के लिए साल 2018, 2019 और 2020 में लगातार तीन बार 400 से अधिक रन बनाए थे. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने साल 2022 और 2024 के सीजन में 400 से अधिक रनों का आंकड़ा पार किया था.
ओपनिंग जोड़ी का महारिकॉर्डमैच के दौरान प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने पंजाब किंग्स को एक मजबूत शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की. इस 50 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप के दम पर इस जोड़ी ने आईपीएल में एक और मील का पत्थर पार कर लिया. अब प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच आईपीएल में कुल साझेदारी का आंकड़ा 1026 रनों तक पहुंच गया है. दोनों की यह जुगलबंदी पंजाब किंग्स के लिए आने वाले समय में बेहद मजबूत नींव साबित हो रही है. इन दोनों युवा अनकैप्ड खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का साफ संकेत है.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



