Purushottam Maas Celebration Bhilwara Sawariya Seth

Last Updated:May 08, 2026, 04:59 IST
Bhilwara News: भीलवाड़ा के नौगांवा स्थित माधव गोशाला के सांवरिया सेठ मंदिर में पहली बार एक महीने का पुरुषोत्तम मास महोत्सव मनाया जा रहा है. 17 मई से 15 जून तक चलने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन हवन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और गोसेवा जैसे आयोजन हो रहे हैं. गोमाता को रोजाना 125 किलो गुड़ की लापसी खिलाई जा रही है और 31 मई को भगवान का विशेष नौका विहार आयोजित होगा. श्रद्धालुओं के लिए यह भक्ति और सेवा का एक अद्भुत केंद्र बना हुआ है.
ख़बरें फटाफट
भीलवाड़ा. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया में स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर अपनी मान्यताओं और रिकॉर्ड तोड़ दान के लिए विश्व विख्यात है. लेकिन अब भीलवाड़ा में भी सांवरिया सेठ का एक ऐसा दरबार सजा है, जो अपनी विशेष मान्यताओं और भक्ति के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया है. नौगांवा स्थित माधव गोशाला परिसर में स्थित इस मंदिर में सांवरिया सेठ की ज्योत लाई गई है, जहाँ इस बार अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर पहली बार महीने भर चलने वाले विशेष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.
पुरुषोत्तम मास महोत्सव के तहत 17 मई से 15 जून तक मंदिर परिसर में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार, प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकम से ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या तक चलने वाले इस उत्सव में सुबह से शाम तक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं. प्रतिदिन सुबह भगवान के दिव्य दर्शन के साथ ही विशेष अभिषेक और श्रृंगार किया जा रहा है. सुबह 7 बजे से ही भक्त सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पांच पाठ कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है.
गोसेवा और 125 किलो गुड़ की लापसी का भोगइस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता इसका गोशाला परिसर में होना है. महोत्सव के दौरान विशेष आकर्षण के रूप में गोपूजन कार्यक्रम रखा गया है. यहाँ प्रतिदिन गोमाता की सेवा की जा रही है और दोपहर में उन्हें 125 किलो गुड़ से बनी लापसी का भोग लगाया जा रहा है. इसके साथ ही, भगवान को प्रतिदिन राजभोग अर्पित किया जाता है. विशेष बात यह है कि भगवान के लिए सभी पकवान मंदिर परिसर में ही ताजे तैयार किए जा रहे हैं, ताकि भक्तों को शुद्ध प्रसाद मिल सके.
विशेष आकर्षण: नौका विहार और भागवत पाठमहोत्सव के दौरान रोजाना विशेष अनुष्ठान और हवन किए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न यजमान अपनी आहुतियां दे रहे हैं. साथ ही, श्रीमदभागवत मूलपाठ का आयोजन भी पूरे माह चलेगा. श्रद्धालुओं के लिए सबसे खास दिन 31 मई का होगा, जब मंदिर परिसर में ही भगवान द्वारा ‘नौका विहार’ किया जाएगा. अधिकमास में इस तरह के भव्य आयोजन पहली बार होने के कारण स्थानीय और दूर-दराज के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan



