Rajasthan

Rajasthan RSSB LDC Result 2026: 10,644 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, चेक करें स्‍कोर

Last Updated:September 29, 2026, 11:07 IST

RSSB LDC Result 2026 Download: राजस्थान में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. RSSB ने LDC Grade II और जूनियर अस‍िस्‍टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है.5 जुलाई को हुई लिखित परीक्षा के बाद अब उम्मीदवारों को अगले चरण यानी टाइपिंग और स्किल टेस्ट की तैयारी करनी होगी. बोर्ड ने रिजल्ट के साथ टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट और प्रोविजनल कटऑफ भी जारी की है.RSSB LDC Result 2026: 10,644 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जारीZoomRSSB LDC 10644 Vacancy Result 2026, RSSB LDC Result 2026: राजस्‍थान एलडीसी भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी.

RSSB LDC Result 2026 Download: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है.राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने LDC Grade II और जूनियर असिस्‍टेंट रिक्रूटमेंट एग्‍जामिनेशन (Junior Assistant Recruitment Examination 2026)का रिजल्ट जारी कर दिया है जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी वे अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.बोर्ड ने रिजल्ट 28 सितंबर 2026 को जारी किया है.लिखित परीक्षा में सफल रहने वाले उम्मीदवारों के लिए अब भर्ती का अगला चरण शुरू होगा.ऐसे उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्‍ट यानी टाइपिंग/स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा.इसके बाद भर्ती प्रक्रिया के नियमों के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा.यह भर्ती राजस्थान सरकार के अलग-अलग विभागों में एलडीसी ग्रेड II और जूनियर असिस्‍टेंट के कुल 10,644 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है.

5 जुलाई को हुई थी लिखित परीक्षा

RSSB एलडीसी और जूनियर असिस्‍टेंट भर्ती की लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी.परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार था जिसे अब बोर्ड ने खत्म कर दिया है.RSSB ने 28 सितंबर 2026 को लिखित परीक्षा का प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया.रिजल्ट के साथ बोर्ड ने अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची और प्रोविजनल कटऑफ की जानकारी भी जारी की है यानी उम्मीदवार सिर्फ अपना रिजल्ट ही नहीं, बल्कि यह भी देख सकते हैं कि वे टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं या नहीं.

NTSP और TSP के लिए अलग-अलग लिस्ट जारी

RSSB ने रिजल्ट से जुड़े दस्तावेज अलग-अलग श्रेणियों में जारी किए हैं. इनमें Non Tribal Sub Plan (NTSP) और Tribal Sub Plan (TSP) के लिए अलग-अलग दस्तावेज शामिल हैं.इन दस्तावेजों में लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की प्रोविजनल लिस्ट के साथ-साथ टाइपिंग टेस्‍ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची भी दी गई है.उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार संबंधित लिस्ट जरूर देखनी चाहिए.इसके अलावा बोर्ड की ओर से जारी प्रोविजनल कटऑफ भी देखी जा सकती है.

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

रिजल्ट या स्कोरकार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी.इसमें उम्मीदवार का विवरण, परीक्षा से संबंधित जानकारी, प्राप्त अंक और क्‍वालिफाइंग स्‍टेटस जैसी जानकारी शामिल होगी.रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए.किसी तरह की जानकारी में गलती या असामान्यता नजर आने पर उम्मीदवारों को आधिकारिक बोर्ड की जानकारी और निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई करनी चाहिए.

About the AuthorDhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…

और पढ़ेंFirst Published :

September 29, 2026, 11:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj