Rajasthan

Rajasthan Aaj Ka Mausam | Rajasthan Weather Update & Heatwave Alert राजस्थान में गर्मी और लू की चेतावनी.

Last Updated:April 16, 2026, 04:18 IST

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है, जहाँ बाड़मेर में पारा 42.8 डिग्री तक पहुँच गया है. बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और कोटा जैसे जिलों में तापमान 41 डिग्री के पार दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में हीटवेव (लू) का यलो अलर्ट जारी किया है. फिलहाल 21 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने और गर्मी बढ़ने की संभावना है.

ख़बरें फटाफट

राजस्थान में शुरू होने वाला है लू का दौर, बाड़मेर में पारा 43 डिग्री के करीबZoom राजस्थान में शुरू होने वाला है लू का दौर, बाड़मेर में पारा 43 डिग्री के करीब

Today Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. तेज धूप और लगातार बढ़ते पारे ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर के साथ-साथ अब कोटा, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और आसमान साफ रहने के कारण दिनभर तेज धूप का असर बना रहा. राज्य में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं.

बाड़मेर रहा सबसे गर्म, सीकर में सबसे कम तापमानताजा आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने गर्मी के पिछले रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा जैसलमेर में 41.7, फलोदी में 41.6, चित्तौड़गढ़ में 41.6 और जोधपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो सीकर में सबसे कम 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जयपुर में भी पारा 39.2 डिग्री तक पहुँच गया है, जिससे राजधानी में भी गर्मी का असर तेज हो गया है.

राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दर्ज किया गया अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

बाड़मेर: यहाँ राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा.
जैसलमेर: अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री दर्ज किया गया.
चित्तौड़गढ़: यहाँ पारा 41.6 डिग्री तक पहुँचा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा.
फलोदी: अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम 29.2 डिग्री रहा.
जोधपुर शहर: यहाँ अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम 24.3 डिग्री दर्ज किया गया.
कोटा: अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 27.0 डिग्री रहा.
श्रीगंगानगर: यहाँ अधिकतम पारा 40.7 डिग्री और न्यूनतम 20.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.
बीकानेर और चूरू: दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर में न्यूनतम 27.2 और चूरू में 21.1 डिग्री रहा.
पिलानी: यहाँ अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम 20.0 डिग्री दर्ज किया गया.
जवाई डैम (पाली): अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री रहा.
जयपुर और भीलवाड़ा: जयपुर में अधिकतम 39.2 डिग्री (न्यूनतम 28.2) और भीलवाड़ा में 39.5 डिग्री तापमान रहा.
सीकर: यहाँ राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम पारा 37.5 डिग्री रहा.
अन्य जिले: जालौर में 39.9, अलवर में 39.4, वनस्थली में 39.2, फतेहपुर और करौली में 39.0, और माउंट आबू में पारा 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा

हीटवेव की चेतावनी और पूर्वानुमानमौसम विभाग ने 17 अप्रैल से राज्य में भीषण लू (Heatwave) चलने की चेतावनी जारी की है.

17 अप्रैल: श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में लू का यलो अलर्ट रहेगा.
18 अप्रैल: श्रीगंगानगर और बाड़मेर में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है.
आगामी 7 दिन: 16 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है.

हीटवेव की चेतावनी और पूर्वानुमान

शाम के समय झुंझुनूं, सीकर, अलवर और नागौर के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने से मामूली राहत जरूर मिली, लेकिन दिन के समय चल रही गर्म हवाओं ने लू जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है.

हीटवेव की चेतावनी और पूर्वानुमान

हल्के बादलों ने दी मामूली राहतबुधवार देर शाम झुंझुनूं, सीकर और अलवर के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने से तापमान में मामूली गिरावट महसूस की गई. नागौर के कुछ हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही देखी गई, जिससे लोगों को तेज धूप से थोड़ी राहत मिली. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 21 अप्रैल तक राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही रहेगा, जिससे गर्मी से किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है.

स्वास्थ्य संबंधी सावधानी और बचाव के उपायलगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए लू से बचने के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक बाहर न निकले. लोग सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें और शरीर में पानी की कमी न होने दें. विशेषकर पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर जैसे अत्यधिक गर्म इलाकों में मवेशियों और फसलों के बचाव के लिए भी किसानों को सतर्क रहना चाहिए. गर्मी के चलते लू जैसे हालात बन रहे हैं, इसलिए घर से बाहर निकलते समय सिर ढंककर रखें और तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 16, 2026, 04:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj