Rajasthan

Rajasthan Kal ka Mausam: पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार, तो पश्चिमी में आंधी और मेघगर्जन का अलर्ट, जानें कल के मौमस का हाल

Rajasthan Mausam Kal 25 June 2026 : राजस्थान में 25 जून को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बादल छाने, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, भरतपुर, कोटा और झालावाड़ सहित कई जिलों में दोपहर बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. वहीं पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, जैसलमेर और फलोदी में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं. कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है. बारिश के कारण तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन बढ़ती नमी से उमस बनी रह सकती है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जिन क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा हो चुकी है, वहां किसान खरीफ फसलों की तैयारी शुरू कर सकते हैं, जबकि अन्य इलाकों में अभी एक-दो अच्छी बारिश का इंतजार करना बेहतर माना जा रहा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj