Rajasthan

Rajsamand Crime News | नाथद्वारा में अवैध तलवारों का जखीरा पकड़ा

Last Updated:May 03, 2026, 10:02 IST

Nathdwara Illegal Weapon Raid: राजसमंद के नाथद्वारा में पुलिस ने अवैध तलवार निर्माण की फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया है. उपली ओडन क्षेत्र में दो जगहों पर छापेमारी कर कुल 9228 तलवारें बरामद की गईं. पुलिस ने कबाड़ और वेल्डिंग की आड़ में हथियार बनाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. भारी मात्रा में मशीनें और उपकरण भी जब्त किए गए हैं. एसपी हेमंत कलाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब इनके सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

राजसमंद: अवैध तलवारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 9228 तलवारें जब्तZoomनाथद्वारा में अवैध तलवारों का जखीरा पकड़ा

Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने उपली ओडन क्षेत्र में चल रहे अवैध तलवार निर्माण के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर कुल 9,228 तलवारें बरामद की हैं. इतनी भारी संख्या में तलवारों का मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चिंता का विषय बन गया है.

जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने पहली बड़ी कार्रवाई उपली ओडन स्थित एक भंगार के गोदाम में की. यहाँ कबाड़ के काम की आड़ में अवैध रूप से तलवारें तैयार की जा रही थीं. पुलिस को जब गुप्त सूचना मिली, तो टीम ने तुरंत छापा मारा. गोदाम की तलाशी लेने पर वहां से 9,032 धारदार और बिना धार वाली तलवारें बरामद हुईं. मौके से तलवारों को धार देने वाली मशीनें, ड्रिल और वेल्डिंग के उपकरण भी जब्त किए गए हैं. इस मामले में अजय सिगलीगर और सोनू सुथार को गिरफ्तार किया गया है.

दूसरी कार्रवाई: वेल्डिंग शॉप की आड़ में अवैध धंधापुलिस ने दूसरी दबिश भानसोल रोड के पास एक बाड़े में दी. यहाँ वेल्डिंग के काम की आड़ में चोरी-छिपे तलवारें बनाई जा रही थीं. यहाँ से पुलिस ने 196 नुकीली तलवारें और उन्हें बनाने के फर्मे जब्त किए हैं. पुलिस ने यहाँ से सिकन्दर सिगलीगर को गिरफ्तार किया है. एएसपी महेंद्र कुमार पारीक और डीएसपी शिप्रा राजावत के सुपरविजन में हुई इस कार्रवाई ने अवैध कारोबारियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है.

जांच जारी: कहाँ होनी थी बड़ी सप्लाई?पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में तलवारें कहाँ और किस मकसद से सप्लाई की जानी थीं. थानाधिकारी विक्रमसिंह और उनकी टीम अब इस अवैध कारोबार के मुख्य मास्टरमाइंड और अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Rajsamand,Rajsamand,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj