Entertainment

राम कपूर- एकता कपूर के बीच मिटी दूरियां, ‘लॉक अप 2’ के मंच पर लगाया गले, किया Kiss, वीडियो वायरल

Last Updated:June 23, 2026, 11:30 IST

राम कपूर और एकता कपूर के बीच लंबे समय से चल रही अनबन अब खत्म होती नजर आ रही है. ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ के लॉन्च इवेंट में दोनों ने गर्मजोशी से मुलाकात की, जिससे फैंस खुश हो गए. विवाद की शुरुआत ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के एक बयान के बाद हुई थी, लेकिन राम ने हमेशा एकता के योगदान की तारीफ की. अब ‘लॉक अप 2’ के मंच पर राम कपूर ने एकता को गले लगाकर पुराने गिले शिकवा मिटा दिए.

ख़बरें फटाफट

राम कपूर- एकता कपूर के बीच मिटी दूरियां, 'लॉक अप 2' के मंच पर लगाया गलेZoomराम कपूर और एकता कपूर के बीच सुलह हो गई है.

नई दिल्ली. टीवी इंडस्ट्री में राम कपूर और एकता कपूर की जोड़ी को लंबे समय तक सफलता की गारंटी माना जाता रहा है. ‘कसम से’ से लेकर ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे कई लोकप्रिय शोज में दोनों ने साथ काम किया और दर्शकों का दिल जीता. लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों में खटास की खबरें लगातार सामने आ रही थीं. अब ऐसा लग रहा है कि दोनों ने पुरानी बातों को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत कर ली है. हाल ही में हुए रियालिटी शो लॉक अप के दूसरे सीजन के लॉन्च इवेंट में एकता कपूर और राम कपूर को सारे गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया.

इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राम कपूर और एकता कपूर स्टेज पर एक दूसरे को गले लगाकर पुरानी शिकायतें मिटाते दिख रहे हैं. राम ने एकता को गले लगाया और किस किया. इस वीडियो को देखकर लगता है कि दोनों दोस्तों के बीच का मनमुटाव अब खत्म हो गया है. राम कपूर एकता के इस रियालिटी शो का हिस्सा भी बनने जा रहे हैं.

राम कपूर के बयान से शुरु हुआ था विवाद

दरअसल, दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें पिछले साल सामने आई थीं. विवाद की शुरुआत तब हुई, जब राम कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में साक्षी तंवर के साथ फिल्माए गए चर्चित इंटीमेट सीन को लेकर बात की थी. राम कपूर ने अपने इंटीमेट सीन्स के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो सीन एकता के विजन का हिस्सा था और वो ही उसे सीरियल में रखना चाहती थीं. वो एक एक्टर हैं और उन्हें वो करना पड़ता है जो निर्माता चाहते हैं. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj