Rajasthan

जयपुर पुलिस की बेरहमी! CM काफिले के लिए पलट दिया ठेला, खौलते पानी से महिला का शरीर झुलसा

Last Updated:June 23, 2026, 11:42 IST

Jaipur Police Negligence Allegations: राजधानी जयपुर में वीआईपी मूवमेंट के दौरान कथित पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. आरोप है कि मुख्यमंत्री के काफिले के लिए सड़क खाली करवाते समय पुलिसकर्मियों ने एक महिला का ठेला पलट दिया, जिससे उस पर खौलता पानी गिर गया और वह गंभीर रूप से झुलस गई. पीड़िता खुशबू गुप्ता ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन रेशु गुप्ता जगतपुरा महल रोड पर ठेला लगाती है. 19 जून की शाम पुलिस रास्ता खाली करवा रही थी. परिवार ने पुलिस से कुछ मिनट का समय मांगा, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित परिवार ने पुलिसकर्मियों के रवैये पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है. रामनगरिया थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ख़बरें फटाफट

पुलिस की बेरहमी! CM काफिले के लिए पलटा दिया ठेला, खौलते पानी से झुलसी महिलाZoomराजधानी जयपुर में वीआईपी मूवमेंट के दौरान पुलिस की बेहरमी का मामला समाने आया

जयपुर: राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान पुलिसकर्मियों की कथित लापरवाही और सख्ती का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे लोग हैरान रहने के साथ आक्रोशित भी हैं. आरोप है कि मुख्यमंत्री के काफिले के लिए रास्ता खाली करवाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक महिला का ठेला पलट दिया, जिससे ठेले पर रखे बर्तन का खौलता हुआ पानी महिला के ऊपर गिर गया. इस हादसे में महिला का शरीर गंभीर रूप से झुलस गया. पीड़िता की शिकायत पर रामनगरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रताप नगर निवासी 30 वर्षीय खुशबू गुप्ता ने सोमवार को रामनगरिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.

शिकायत में बताया गया है कि उसकी छोटी बहन रेशु गुप्ता जगतपुरा महल रोड पर ठेला लगाकर अपना व्यवसाय करती है. 19 जून की शाम करीब 6:45 बजे मुख्यमंत्री का काफिला उस मार्ग से गुजरने वाला था, जिसके चलते पुलिसकर्मी सड़क को खाली करवा रहे थे. शिकायत के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद ठेले और अन्य सामान हटाने के निर्देश दिए. इस दौरान खुशबू और उसकी बहन ने पुलिसकर्मियों से कुछ समय देने का अनुरोध किया. उनका कहना था कि ठेले पर बड़े बर्तन में खौलता हुआ पानी रखा हुआ है और उसे सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए थोड़ी मोहलत दी जाए. आरोप है कि इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी और जल्दबाजी में ठेला हटाने का प्रयास किया.

प्रताप नगर निवासी खुशबू गुप्ता ने रामनगरिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई है

पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर परिवार ने जताई नाराजगी

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान ठेला पलट गया और बर्तन में रखा खौलता पानी उसके ऊपर गिर गया. गर्म पानी गिरने से उसका शरीर गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि यदि कुछ मिनट का समय दिया जाता तो इस प्रकार की दुर्घटना टाली जा सकती थी. परिवार ने मामले में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान ठेला पलट गया और बर्तन में रखा खौलता पानी उसके ऊपर गिर गया

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका और परिस्थितियों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj