Health

Ayurvedic tips for digestion| सर्दियों में पाचन मजबूत करने के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय जानें

Last Updated:November 27, 2025, 21:41 IST

आयुर्वेदिक टिप्स को अपनाकर आप सर्दियों में अपने पाचन तंत्र को मजबूत रख सकते हैं, जिससे न केवल पेट ठीक रहेगा बल्कि आपकी पूरी सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.यहां बताए गए तरीके से खानपान और जीवनशैली अपनाने से आप सर्दियों के मौसम में तंदुरुस्त और स्वस्थ रहेंगे.
गैस, कब्ज,एसिडिटी से तुरंत छुटकारा दिलाएंगे आयुर्वेद के ये उपाय

सर्दियों में पाचन का सही काम करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि ठंड के मौसम में शरीर की क्रियाएं धीमी हो जाती हैं और पाचन शक्ति कमजोर पड़ सकती है. आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में वात और कफ बढ़ते हैं, जिससे गैस, कब्ज, पेट दर्द और भारीपन जैसी समस्याएं होती हैं.

वहीं, अगर पाचन अग्नि कमजोर हो जाए तो शरीर में विषाक्त पदार्थ (आमा) जमा होने लगते हैं, जिससे थकान और इम्यूनिटी में कमी आती है.ऐसे में आयुर्वेद में कुछ आसान घरेलू उपाय बताए गए है, जिससे आप ठंड के इस मौसम में पाचन को दुरुस्त बना सकते हैं. ये उपाय क्या हैं चलिए यहां समझते हैं.

खाने के बाद किए जाने वाले उपायभोजन के बाद सौंफ जरूर चबाएं, इससे मुंह की दुर्गंध तो दूर होगी ही, साथ ही खाने के पाचन में भी मदद मिलेगी. इसके अलावा अजवायन-काला नमक का पानी पिएं.भोजन के बाद 10 मिनट टहलना भी पाचन को बेहतर बनाता है. अगर गैस की समस्या हो तो हिंग वाला गुनगुना पानी पीना मददगार होता है.

बासी खाना ना खाएंठंड में गर्म और ताजा खाना खाएं और बासी या ठंडा खाना बिल्कुल न लें. ज्यादा मसालों का प्रयोग भोजन में करें जिससे शरीर को गर्माहट मिले. आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में गुड़, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों और अदरक तुलसी को भी अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर ठंड के लिए अंदर से तैयार होता है.

सुबह कपालभाती करें

कपालभाती सुखासन में बैठकर तेजी से सांस अंदर बाहर करने वाला योग है. इसे पाचन के लिए बहुत फायदेमंद बताया है. इस सुबह के समय करने से पाचन की अंदरुनी मसाज होती है. जिससे गैस से लेकर कब्ज जैसी पाचन संबंधित समस्याओं से राहत मिलता है.

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 27, 2025, 21:41 IST

homelifestyle

गैस, कब्ज,एसिडिटी से तुरंत छुटकारा दिलाएंगे आयुर्वेद के ये उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj