वाह री किस्मत…राजस्थान में गरीब बहन की शादी में भाइयों ने मायरे में दिया इतना कि सब गिनती भूल गए

राजस्थान में बहन की शादी में भाइयों ने मायरे में दिया इतना कि सब गिनती भूल गए
Rajasthan Mayra Viral News: जिले के दांतारामगढ़ उपखंड के पचार गांव में एक भाई ने ऐसा मायरा भरा गया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. यहां एक गरीब विधवा बहन के बेटे की शादी में उसके भाइयों ने 27 लाख रुपए का मायरा भरकर मिसाल पेश की. बहन संतोष देवी स्वामी के बेटे सुभाष स्वामी की शादी में मारवाड़ से आए भाइयों ने मायरे के रूप में न केवल बहन का मान बढ़ाया, बल्कि इंसानियत और भाई-बहन के स्नेह का अद्भुत उदाहरण भी पेश की है. सुभाष स्वामी के पिता बजरंग लाल स्वामी का करीब सात साल पहले निधन हो गया था. पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी. छोटी उम्र में ही सुभाष ने परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली थी. ऐसे हालात में जब बेटे की शादी का समय आया, तब बहन के भाइयों ने आगे बढ़कर ऐसा मायरा भरा, जो पूरे गांव के लिए गर्व की बात बन गया.
homevideos
राजस्थान में बहन की शादी में भाइयों ने मायरे में दिया इतना कि सब गिनती भूल गए




