आरसीबी के साथ हो गई बेईमानी? पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़ बैठे कोहली

होमखेलक्रिकेट
RCB के साथ हो गई बेईमानी? पाटीदार के विकेट पर बवाल, अंपायर से भिड़ बैठे कोहली
Last Updated:April 30, 2026, 20:50 IST
Jason holder catch controversy: गुजरात टाइटंस के गेंदबाज जेसन होल्डर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान कप्तान और बल्लेबाज रजत पाटीदार का कैच लिया, जिस पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बवाल हो गया. पाटीदार को अंपायर से आउट करार दिया तो आरसीबी का खेमा नाखुश नजर आया. विराट कोहली खुद इस फैसले से हैरान थे और वो रिजर्व अंपायर के पास बातचीत करने के लिए पहुंच गए.
रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल.
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के मैच में जेसन होल्डर के कैच पर जमकर हंगामा हुआ. रजत पाटीदार के विकेट पर यह बवाल हुआ. यह तब हुआ जब अरशद खान ने एक शॉर्ट गेंद फेंकी और पाटीदार ने उस पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवा में चली गई. वहां तैनात जेसन होल्डर ने अपनी दाईं ओर तेजी से दौड़ लगाई और आगे की तरफ डाइव मारते हुए जमीन के करीब एक शानदार कैच लपक लिया.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 30, 2026, 20:50 IST



