डेब्यू करते ही निभाया डबल रोल, नया नवेला एक्टर रातोंरात बन बैठा सुपरस्टार, फिल्म ने अपने नाम किए थे 92 अवॉर्ड्स

Last Updated:April 30, 2026, 20:51 IST
वो हैडंसम हंक सुपरस्टार जिसने सिर्फ 100 रुपये कमाकर करियर की शुरुआत की थी. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टर ने श्रीदेवी और रजनीकांत की फिल्म से डेब्यू किया था. इस एक्टर के पिता फिल्ममेकर हैं. आज इस एक्टर की गिनती बड़े सुपरस्टार में की जाती है.
नई दिल्ली. वो स्टारकिड, जो बतौर हीरो डेब्यू करते ही बन गया सुपरस्टार. पहली ही फिल्म से एक्टर को वो सफलता मिली, जिसके लिए लोग सालों तक मेहनत करते हैं. ये एक्टर रजनीकांत और श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुका है.
बॉलीवुड का वो हैंडसम हंक स्टार कोई और नहीं ऋतिक रोशन हैं. बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में गिने जाने वाले ऋतिक ने डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है, से किया था. फिल्म में उनके अपोजिट अमीषा पटेल नजर आई थीं.
अपनी पहली ही फिल्म में ऋतिक रोशन ने डबल रोल निभाया था. दोनों ही अवतारों में उन्होंने ऐसी एक्टिंग की कि लोग भी पहचान नहीं पा रहे थे कि ये दोनों ही एक ही है. वह अपनी फिटनेस और स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों का दिल जीत ले गए थे.
Add as Preferred Source on Google
आज भी ऋतिक की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. ऋतिक रोशन मशहूर फिल्ममेकर राकेश रोशन के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने करियर की शुरुआत किसी स्टार की तरह नहीं की थी. बचपन से ही वह फिल्मी दुनिया से जुड़ गए थे.
छोटी सी उम्र में ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट वह साल 1980 में आई फिल्म आशा में भी नजर आए थे. जिसमें जितेंद्र, रीना रॉय और रमेश्वरी लीड रोल में नजर आए थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में ऋतिक ने महज 100 रुपये फीस मिली थी. उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि ये एक्टर बड़ा होकर इतना बड़ा सुपरस्टार बनेगा. इसके अलावा वह फिल्म भगवान दादा में श्रीदेवी और रजीनकांत के साथ नजर आए थे.
आज ऋतिक रोशन को एक्टिंग की दुनिया में ‘ग्रीक गॉड’ कहा जाता है. अपने अब तक के करियर में उन्होंने कोई… मिल गया, कृष, धूम 2, जोधा अकबर, वॉर, फाइटर और वॉर 2 जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है.
ऋतिक रोशन की इस फिल्म को उनके पिता राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था. ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी. फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित हुई थी कि फिल्म ने 92 अवॉर्ड्स अपनी झोली में डाले थे.फिल्म को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिली थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 30, 2026, 20:50 IST



