Rajasthan

Recipe Special | Food | मिट्टी के चूल्हे वाला स्वाद अब घर पर, मिनटों में ऐसे बनाएं तंदूरी आलू चोखा

Last Updated:August 04, 2026, 13:25 IST

Best Food Recipe For Monsoon Season: वैसे तो आपने कई जगहों की मशहूर चीजें खाई होंगी. आज जानें कि तंदूरी आलू चोखा की रेसिपी क्या है. यह कम सामग्री में बनने वाला पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन है. इसमें भुने आलू, टमाटर और लहसुन का धुएंदार स्वाद होता है. एक बार जो भी इसे खा लेता है इसका दीवाना हो जाता है. फिर उसके सामने इसका नाम ले लिया जाए तो मुंह में पानी आ जाता है.

ख़बरें फटाफट

Resipi Special: बरसात का मौसम हो या परिवार के साथ छुट्टी का दिन, ऐसे समय में देसी स्वाद से भरपूर खाने की चाह हर किसी की होती है. ऐसे में तंदूरी आलू चोखा एक ऐसी पारंपरिक रेसिपी है, जो कम सामग्री में बेहतरीन स्वाद देती है. इसकी खास बात ये है कि इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है. आग पर सीधे भुने हुए आलू, टमाटर और लहसुन का धुएंदार फ्लेवर इस डिश को खास बनाता है. बाजरे की रोटी, तंदूरी रोटी और मिस्सी रोटी के साथ यह डिश बहुत स्वादिष्ट लगती है.

फूड ब्लॉगर अंजू चौधरी ने बताया कि राजस्थान की रसोई हमेशा से देसी और पौष्टिक व्यंजनों के लिए जानी जाती है. यहां मिट्टी के चूल्हे पर बनने वाले व्यंजनों में धुएं की हल्की खुशबू स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. तंदूरी आलू चोखा भी इसी परंपरा से मेल खाता है. यदि इसे सरसों के तेल, देसी मसालों और सिलबट्टे पर तैयार किया जाए तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी इस तरह की पारंपरिक व्यंजनों को बनाया और खाया जाता है.

तंदूरी आलू चोखा बनाने के लिए सामग्रीइस स्वादिष्ट रेसिपी के लिए 2 बड़े आलू, 2 टमाटर, 1 लहसुन की पूरी गांठ, 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया, 5-6 साबुत सूखी लाल मिर्च, 3-4 बड़े चम्मच दही, 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, एक चुटकी हींग, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक की आवश्यकता होगी. यह सभी सामग्री आसानी से रसोई में मिल जाती है. ऐसे में यह रेसिपी कम खर्च में भी तैयार की जा सकती है.

ऐसे तैयार करें धुएंदार स्वाद वाला चोखाफूड ब्लॉगर अंजू चौधरी ने बताया कि इस रेसिपी को तैयार करने के लिए सबसे पहले गैस पर जाली रखकर आलू, टमाटर और लहसुन की गांठ को चारों तरफ से अच्छी तरह भून लें. जब ये ठंडे हो जाएं तो इनके छिलके उतार दें. अब सिलबट्टे पर साबुत धनिया और सूखी लाल मिर्च को दरदरा कूट लें. इसमें भुना हुआ लहसुन, दही और थोड़ा-सा नमक डालकर अच्छी तरह पीस लें. इसके बाद भुने हुए आलू डालकर उन्हें अच्छी तरह मसल दें. अब भुने हुए टमाटर को भी हल्का मोटा पीसकर तैयार रखें.

ऐसे तैयार करें आलू चोखाएक तवे पर सरसों का तेल गर्म करें और उसमें सबसे पहले एक चुटकी हींग डालें. इसके बाद तैयार किया हुआ टमाटर डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं. इसके बाद तैयार आलू का मिश्रण और बारीक कटा हरा धनिया डालकर धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. इस स्वादिष्ट तंदूरी आलू चोखा तैयार हो जाता है. यदि आप इस रेसिपी को और अधिक राजस्थानी अंदाज देना चाहते हैं तो इसमें देसी घी की कुछ बूंदें, भुना हुआ जीरा और बारीक कटी हरी मिर्च भी मिला सकते हैं.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ें न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Nagaur,Nagaur,Rajasthan

First Published :

August 04, 2026, 13:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj