Business

Stock Tips: 47% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 3 शेयर, जेफरीज ने दी बाय रेटिंग

Last Updated:August 04, 2026, 06:38 IST

Stocks To Buy : जेफरीज का कहना है कि इन कंपनियों के फंडामेंटल्‍स मजबूत हैं और कमाई की अच्‍छी संभावना दिख रही है. इसलिए आगे इनके शेयरों में जोरदार उछाल आ सकता है.

ख़बरें फटाफट

Stock Tips: 47% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 3 शेयर, जेफरीज ने दी बाय रेटिंगZoomजेफरीज का कहना है कि इन तीनों शेयरों में आगे जोरदार तेजी आ सकती है.

नई दिल्‍ली. ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज (Jefferies) ने फूड डिलीवरी, स्टील और ऑटोमोबाइल सेक्‍टर के तीन शेयरों में पैसा लगाने की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, इन शेयरों में मौजूदा बाजार भाव से 22% से लेकर 47% तक का तगड़ा रिटर्न देखने को मिल सकता है. मजबूत फंडामेंटल्स और भविष्य के विस्तार प्लान के दम पर स्विगी, टाटा स्‍टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में जोरदार उछाल आने की संभावना जताई गई है.

जेफरीज ने टाटा स्‍टील पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹275 का टारगेट प्राइस तय किया है. यह करंट प्राइस से करीब 47 फीसदी ज्‍यादा है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की जून तिमाही का EBITDA उम्मीद के मुताबिक रहा. भारत में मजबूत बिक्री वॉल्यूम और बेहतर मार्जिन ने इसके प्रदर्शन को सहारा दिया. हालांकि यूरोप का बिजनेस अभी भी सुस्त है. लेकिन तिमाही आधार पर घाटे में कमी आई है. कंपनी नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) प्लांट की क्षमता में 4.8 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) की बढ़ोतरी कर रही है.

स्विगी से मिल सकता है 44% रिटर्न

स्विगी शेयर पर भी दांव लगाने की सलाह जेफरीज ने दी है. ब्रोकरेज ने शेयर पर ₹415 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 44% ज्‍यादा है. जेफरीज का कहना है कि स्विगी ने कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन ब्रेक-ईवन हासिल कर लिया है. यानी अब हर ऑर्डर की कमाई उसकी डिलीवरी लागत को पूरा कर रही है. हालांकि EBITDA स्तर पर घाटा बना हुआ है, लेकिन मैनेजमेंट ने मुनाफे के लिए एक स्पष्ट रोडमैप पेश किया है. कंपनी का मुख्य फूड बिजनेस उम्मीद के मुताबिक ग्रोथ दिखा रहा है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा से भी कमाई की उम्‍मीद

ऑटोमोबाइल दिग्गज महिंद्रा एंड महिंद्रा पर जेफरीज ने अपनी ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखते हुए ₹4,000 का टारगेट प्राइस दिया है. करंट प्राइस के हिसाब से देखे तो इस शेयर में आगे 22% तेजी आने की उम्‍मीद है. ब्रोकरेज का कहना है कि कच्चे माल की महंगाई के कारण महिंद्रा एंड महिंद्रा के मार्जिन पर थोड़ा दबाव रहा, लेकिन वाहनों की मांग और बिक्री वॉल्यूम काफी मजबूत बना हुआ है.

कंपनी 2027 से नए SUV प्लेटफॉर्म्स लॉन्च करने जा रही है. जेफरीज को उम्मीद है कि FY27 में कोर EPS में 7% की बढ़त होगी. FY27-29 के दौरान 17% की CAGR ग्रोथ देखने को मिल सकती है. हालांकि, कमजोर मानसून की वजह से ट्रैक्टर सेगमेंट में कुछ सुस्ती की आशंका जताई गई है.

 (Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 04, 2026, 06:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj