Health Benefits of Pomegranate । खाली पेट अनार खाने के फायदे और सही तरीका

Anar Benefits: रोजमर्रा की भागदौड वाली जिंदगी में हम सब चाहते हैं कि हमारी सेहत हमेशा फिट रहे और शरीर में वो नेचुरल ग्लो बना रहे. लेकिन जब डाइट सही नहीं रहती या खाने में पोषक चीजें कम हो जाती हैं तो बॉडी तुरंत रिएक्ट करने लगती है. इसी वजह से आजकल लोग ऐसे फलों पर ज्यादा ध्यान देते हैं जो कम मेहनत में ज्यादा फायदा दे सकें और पूरे शरीर को बूस्ट कर सकें. उन्हीं पावरफुल फलों में से एक है अनार. इसके लाल चमकदार दाने ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि अपने अंदर कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स छिपाए रखते हैं जिनकी बॉडी को बहुत जरूरत होती है. आजकल हेल्थ इंफ्लुएंसर्स से लेकर डॉक्टर्स तक अनार को रोजाना डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं क्योंकि ये इम्यूनिटी बढाने से लेकर ब्लड सर्कुलेशन तक हर चीज में मदद करता है. कई लोग इसे सीधे दाने खाकर खाते हैं तो कई लोग जूस बनाकर पीते हैं, लेकिन एक बात तो तय है कि अनार को अपनी डेली लाइफ में शामिल करके कोई भी अपनी हेल्थ को आसानी से बेहतर बना सकता है. इसी वजह से होम्योपैथिक डॉक्टर रावत चौधरी ने अपने वीडियो में अनार के फायदे और इसे खाने का सही समय दोनों समझाए हैं, जो आजकल खूब ट्रेंड भी कर रहा है.
अनार में भरे होते हैं ढेर सारे न्यूट्रिएंट्सडॉ. रावत के मुताबिक अनार उन फलों में से है जो बॉडी को अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाता है. इसमें विटामिन A, C, B, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस, फाइबर, कैल्शियम, जिंक, फॉलिक एसिड और आयरन जैसे ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. 100 ग्राम अनार खाने पर आपको मिलता है करीब 87 कैलोरी, 1.6 ग्राम प्रोटीन, लगभग 12 mg मैग्नीशियम और जरूरी मिनरल्स जो पूरे दिन बॉडी को एनर्जी देते हैं. यही वजह है कि इसे सुपरफ्रूट भी कहा जाता है.
1. खून बढाने में बहुत असरदारअगर आपको अक्सर कमजोरी, थकान या चक्कर आने की समस्या होती है तो अनार आपके लिए बेस्ट फल है. इससे रेड ब्लड सेल्स की ग्रोथ बढती है और खून की कमी नहीं होती. एनीमिया वाले लोगों को हफ्ते में 3-4 बार अनार का जूस पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे हीमोग्लोबिन लेवल धीरे-धीरे बूस्ट होने लगता है. इसमें मौजूद आयरन और विटामिन C ब्लड को हेल्दी रखने में बडी भूमिका निभाते हैं.
2. पुरुषों की हेल्थ के लिए भी फायदेमंदडॉक्टर बताते हैं कि रोज अनार खाने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल नेचुरली बढता है. इसके साथ ही स्पर्म काउंट भी सुधरता है. मेल फर्टिलिटी बढाने के लिए ये फल काफी असरदार माना जाता है और इसी वजह से आजकल कई हेल्थ एक्सपर्ट इसे रेगुलर डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं.
3. दिल को रखता है हेल्दीअगर दिल की सेहत की बात करें तो अनार शानदार एंटीऑक्सीडेंट्स का सोर्स है. ये बॉडी में खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है जिससे दिल पर लोड कम होता है. रोजाना अनार खाने से हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का रिस्क कम होता है और दिल हेल्दी बना रहता है. फाइबर और मिनरल्स के कारण ये दिल की मांसपेशियों को भी स्ट्रॉन्ग करता है.
4. इम्यूनिटी को करता है स्ट्रॉन्गआजकल बदलते मौसम की वजह से लोग जल्दी बीमार पड जाते हैं. ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बहुत जरूरी है. अनार रोज खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है और शरीर इंफेक्शन से आसानी से लड पाता है. साथ ही ये बॉडी को एनर्जी भी देता है जिससे दिनभर एक्टिवनेस बनी रहती है.
5. डायबिटीज में भी फायदेमंदडायबिटीज के मरीज अगर अनार को सही तरीके से खाएं तो उन्हें फायदा मिल सकता है. इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. टाइप-2 डायबिटीज वाले लोग डॉक्टर की सलाह के बाद इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये एनर्जी भी देता है और बॉडी को हल्का महसूस कराता है.
अनार खाने का सही समय क्या है?डॉ. रावत के अनुसार अनार का सबसे ज्यादा फायदा तभी मिलता है जब इसे सुबह खाली पेट खाया जाए. इससे पोषक तत्व तेजी से अब्जॉर्ब होते हैं और दिनभर बॉडी को हेल्थ बूस्ट मिलता है. आप चाहे तो इसके दाने सीधे खाएं या जूस पीएं, दोनों ही तरीके असरदार माने जाते हैं.
अगर आप अपनी डेली लाइफ में कोई ऐसा आसान और हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं जो शरीर को अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाए और ग्लो भी बढाए तो अनार एक परफेक्ट चॉइस है. बस इसे सही समय पर और सही मात्रा में खाना जरूरी है. रोज एक कटोरी अनार या एक गिलास जूस आपके पूरे शरीर पर पॉजिटिव असर डाल सकता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)



