Rekha And Jeetendra Movies: साल 1972-1998 तक जितेंद्र-रेखा ने की 31 फिल्में, 26 बार किया रोमांस, 15 हिट देकर जोड़ी बन गई सुपरहिट

Last Updated:August 04, 2026, 17:21 IST
Rekha And Jeetendra Movies On Ott: रेखा-जितेंद्र की सुपरहिट जोड़ी ने 31 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 15 हिट रहीं. आप उनकी कई क्लासिकल फिल्में OTT पर देख सकते हैं. चलिए रेखा और जितेंद्र की जोड़ी वाली बेस्ट फिल्मों के बारे में बात करते हैं.
हिंदी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों की बात करें तो रेखा-जितेंद्र भी इनमें से एक हैं. दोनों ने कई क्लासिकल फिल्मों में काम किया है. जिसमें मांग भरो सजना, एक ही भूल और शेषनाग जैसी फिल्में यादगार बन गई. चलिए आज आपको दोनों की चर्चित फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं.
आईएमडीबी के मुताबिक, साल 1972 से 1998 तक जितेंद्र और रेखा ने 31 फिल्मों में काम किया. मगर 26 फिल्मों में रोमांटिक रोल प्ले किए. जिसमें से 15 फिल्में हिट रहीं. दोनों ने दिल और दीवार, पलकों की छांव में, खून और पानी जैसी कुछ फिल्मों में दोनों की रोमांटिक जोड़ी नहीं थी.
मेहंदी रंग लाएगी भी दोनों की जोड़ी की एक शानदार फिल्म है. जिसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं. जितेंद्र और रेखा के अलावा फिल्म में अनीता राज, असरानी और अशोक कुमार जैसे सितारे भी नजर आए.
Add as Preferred Source on Google
साल 1990 में आई शेषनाग एक फ्लॉप फिल्म थी जिसमें जितेंद्र, रेखा, ऋषि कपूर, माधवी और मंदाकिनी जैसे सितारे नजर आए. केआर रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.
जितेंद्र और रेखा की हिट फिल्म मेरा पति सिर्फ मेरा है में रेखा और जितेंद्र के अलावा राधिका भी नजर आईं. ये तमिल फिल्म का रीमेक था. इसे आप अमेजन प्राइम के अलावा यूट्यूब पर भी देख सकते हैं.
सबसे पहले बात करते हैं साल 1980 में आई मांग भरो सजना की. जिसमें रेखा जितेंद्र के साथ मौसमी चटर्जी, ओम शिवपुरी से लेकर असरानी समेत कई सितारों ने काम किया. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी, जोकि सुपरहिट साबित हुई. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.
इस लिस्ट में सौतन की बेटी भी जितेंद्र और रेखा की अच्छी फिल्म है जिसमें जया प्रदा भी थीं. इस फिल्म को सावन कुमार टाक ने बनाया था. यूट्यूब पर मौजूद फिल्म एक फैमिली ड्रामा थी जिसे लोगों ने पसंद किया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 04, 2026, 17:21 IST



