Entertainment
अनु मलिक के रूहानी संगीत से सजा रोमांटिक गाना, जिसने हर किसी को बनाया दीवाना, सुरीली धुन जीत लेगी दिल

नई दिल्ली. साल 2004 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ रिलीज हुई थी. इसका ‘हमें तुमसे हुआ है प्यार’ बॉलीवुड का एक बेहद खूबसूरत और सदाबहार रोमांटिक गाना है. यह गाना अक्षय कुमार और दिव्या खोसला कुमार पर फिल्माया गया था. गाने में दोनों की केमिस्ट्री और सादगी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है, जो आज भी कानों में मिश्री घोलती है. इसके कंपोजर अनु मलिक हैं और दिल को छू लेने वाले बोल समीर ने लिखे हैं. गाने का म्यूजिक और इसकी धुन इतनी सुरीली है कि इसे सुनते ही 2000 के दशक की पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



