जोधपुर पुलिस हुई हाईटेक! अब एक कंट्रोल रूम से होगी सभी थानों की लाइव मॉनिटरिंग, अपराधियों पर रहेगी 24×7 नजर

Last Updated:July 06, 2026, 10:55 IST
Jodhpur Hindi News: जोधपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाईटेक निगरानी व्यवस्था शुरू कर दी है. नई व्यवस्था के तहत शहर के सभी पुलिस थानों की लाइव मॉनिटरिंग अब एक अत्याधुनिक केंद्रीय कंट्रोल रूम से की जाएगी. इस सिस्टम के जरिए पुलिस अधिकारियों को थानों की गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील मामलों पर रियल-टाइम नजर रखने में सुविधा मिलेगी. इससे घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने, संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करने और पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी. आधुनिक तकनीक से लैस यह पहल स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम से अपराध नियंत्रण, आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई और आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर: सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पुलिस थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से नई निगरानी व्यवस्था लागू की है. पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देश पर कमिश्नरेट के सभी पुलिस थानों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ दिया गया है. इसके तहत थानों के बाहर ही नहीं, बल्कि प्रत्येक कमरे में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग अब एक ही स्थान से की जाएगी. इस व्यवस्था के माध्यम से पुलिस मुख्यालय को हर थाने की गतिविधियों की वास्तविक समय में जानकारी मिल सकेगी, जिससे निगरानी व्यवस्था पहले से अधिक प्रभावी और मजबूत बनेगी.
इस पहल से न केवल पुलिस कार्यप्रणाली की निगरानी आसान होगी, बल्कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण और थानों के बाहर होने वाली गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा सकेगी. आइए जानते हैं इस नई व्यवस्था से पुलिसिंग में क्या बदलाव आने वाले हैं.
शिकायतों से लेकर धरना-प्रदर्शन तक रहेगी नजरनई व्यवस्था लागू होने के बाद पुलिस थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई, पुलिसकर्मियों की कार्यशैली और थानों में होने वाली दैनिक गतिविधियों पर लगातार नजर कंट्रोल रुम में भी रखी जाएगी. इसके साथ ही थानों के बाहर होने वाले धरना-प्रदर्शन, भीड़भाड़ या अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधि की भी लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी. इससे किसी भी स्थिति में तुरंत आवश्यक कदम उठाने में आसानी होगी और पुलिस की कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बन सकेगी.
पारदर्शी और संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में अहम कदमइस नई पहल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाना है. पुलिस आयुक्त शरत कविराज का मानना है कि आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत होगा. लाइव मॉनिटरिंग व्यवस्था से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष बनेगी और पुलिसकर्मियों की जवाबदेही भी बढ़ेगी.साथ ही आम नागरिकों को अधिक संवेदनशील, त्वरित और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में यह व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पुलिस कमिश्नरेट का यह कदम स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Rajasthan



