Rajasthan

RPSC SI Re Exam 2026| RPSC SI भर्ती 2026: दोबारा परीक्षा में शामिल होने का मौका, अपडेट करना होगा आवेदन, OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य

RPSC SI Re Exam 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एसआई भर्ती-2021 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है.आयोग ने घोषणा की है कि वर्ष 2021 की मूल भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को 20 सितंबर 2026 को होने वाले री-एग्जाम में अस्थायी रूप से शामिल होने की अनुमति दी जाएगी हालांकि इसके लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन में कुछ जरूरी जानकारियां अपडेट करनी होंगी. साथ ही फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे की निशानी के उपयोग के लिए सहमति देना और ओटीपी के जरिए आवेदन का सत्यापन कराना भी अनिवार्य होगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

20 सितंबर को होगी एसआई भर्ती की परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बताया कि एसआई भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2021 में निकली मूल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. आयोग ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से परीक्षा में बैठने की अनुमति देने का निर्णय लिया है. इसके लिए उम्मीदवारों को 8 जुलाई से 22 जुलाई 2026 के बीच अपने आवेदन में आवश्यक विवरण अपडेट करना होगा.आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने 8 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार पहले ही अपना आवेदन अपडेट कर दिया था उन्हें दोबारा आवेदन में संशोधन करने की आवश्यकता नहीं होगी.

फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे की निशानी के इस्तेमाल की सहमति जरूरी

इस बार आवेदन प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों के लिए अपने ओटीआर वन टाइम रजिस्ट्रेशन में मौजूद फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे की निशानी के उपयोग के लिए सहमति देना अनिवार्य कर दिया है.जब उम्मीदवार आवेदन में संशोधन करेंगे तब स्क्रीन पर एक सेल्फ डिक्लेरेशन दिखाई देगा.इस घोषणा पत्र को स्वीकार करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी के माध्यम से आवेदन का सत्यापन करना होगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि ओटीपी सत्यापन के बिना आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी.

संशोधन से पहले OTR में KYC पूरी करना होगा

आयोग ने बताया कि आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) में केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.केवाईसी के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी लाइव फोटो अपलोड करनी होगी.अंगूठे की निशानी दर्ज करनी होगी और हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे. इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा.

SSO आईडी से कर सकेंगे आवेदन अपडेट

उम्मीदवार अपनी एसएसओ (SSO) आईडी से लॉगिन कर ‘माई रिक्रूटमेंट’ सेक्शन में जाकर आवेदन में संशोधन कर सकते हैं.यदि किसी उम्मीदवार का ओटीआर पुरानी एसएसओ आईडी से नई एसएसओ आईडी में माइग्रेट हो चुका है तो वह ‘फेच एप्लीकेशन फॉर्म’विकल्प का उपयोग करके अपना आवेदन प्राप्त कर सकता है और उसमें जरूरी बदलाव कर सकता है.

15 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे शिकायत

यदि किसी उम्मीदवार को अपना आवेदन नई एसएसओ आईडी या ओटीआर में ट्रांसफर करने में किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी आती है तो वह राजस्थान लोक सेवा आयोग के कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल पर जाकर 15 जुलाई 2026 तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है.आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते शिकायत दर्ज कराएं ताकि उसका समाधान किया जा सके.

सिर्फ इन जानकारियों में ही कर सकेंगे बदलाव

आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार आवेदन में केवल कुछ सीमित जानकारियों में ही संशोधन किया जा सकेगा.अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पत्राचार का पता, लाइव फोटो, अंगूठे की निशानी और हस्ताक्षर में बदलाव कर सकेंगे.इसके अलावा आयु, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण श्रेणी या आवेदन से जुड़ी अन्य मूल जानकारियों में किसी प्रकार का संशोधन करने की अनुमति नहीं होगी. ये सभी विवरण वर्ष 2021 के मूल आवेदन के अनुसार ही मान्य रहेंगे.

भर्ती की पात्रता और सिलेबस में कोई बदलाव नहीं

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने साफ किया है कि एसआई भर्ती-2021 की पात्रता संबंधी सभी शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी.भर्ती प्रक्रिया 3 फरवरी 2021 को जारी मूल विज्ञापन, 7 जून 2021 को जारी शुद्धि-पत्र तथा 22 मई 2026 को जारी परीक्षा पाठ्यक्रम संबंधी प्रेस नोट के अनुसार ही संचालित की जाएगी यानी अभ्यर्थियों को पात्रता या परीक्षा के सिलेबस को लेकर किसी तरह की नई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.

हाईकोर्ट के आदेश के बाद फैसला

आयोग सचिव ने बताया कि यह पूरा निर्णय राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ द्वारा 2 जुलाई 2026 को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में लिया गया है.इसी आदेश के तहत एसआई भर्ती-2021 के सभी मूल अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा में प्रोविजनल रूप से शामिल होने का अवसर दिया गया है हालांकि अंतिम रूप से परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित सभी ऑनलाइन प्रक्रियाएं पूरी करना अनिवार्य होगा.

तो आवेदन नहीं होगा स्वीकार

आयोग ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन अपडेट नहीं करता, फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे की निशानी के उपयोग के लिए सहमति नहीं देता या ओटीपी के जरिए आवेदन का सत्यापन नहीं कराता तो उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसे उम्मीदवार पुनः परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे.आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं को ही सही मानें. साथ ही 8 जुलाई से 22 जुलाई के बीच आवेदन अपडेट करने की प्रक्रिया समय पर पूरी कर लें, ताकि पुनः परीक्षा में शामिल होने में किसी प्रकार की परेशानी न आए.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj