जयपुर में बेकाबू थार का कहर, स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, CCTV में वीडियो कैद

जयपुर में बेकाबू थार का कहर, स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, CCTV में वीडियो कैद
Jaipur Thar Accident: राजस्थान में थार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर जयपुर शहर के शिप्रापथ थाना क्षेत्र में अनियंत्रित थार ने स्कूटी सवार एक युवती को टक्कर मार दी. हादसा इतना अचानक हुआ कि युवती सड़क पर गिरकर घायल हो गई. घटना के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के लोगों की मदद से घायल युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार तेज गति में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ. घटना के बाद युवती के परिजनों ने शिप्रापथ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और थार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जा सके. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




