Sports

Samson Gambhir Video: इधर वैभव का कराया डेब्यू, उधर संजू सैमसन को तसल्ली देते रहे कोच गंभीर, वीडियो देखा क्या?

होमखेलक्रिकेट

इधर वैभव का कराया डेब्यू, उधर संजू सैमसन को तसल्ली देते रहे कोच गंभीर

Last Updated:July 04, 2026, 22:53 IST

sanju samson gautam gambhir video: वैभव सूर्यवंशी एक डेब्यू करने के बाद सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर और संजू सैमसन का एक वीडियो बड़े तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो को लेकर तमाम तरह की चीजें सोशल मीडिया पर कही जा रही हैं. बता दें कि वैभव को डेब्यू संजू सैमसन की जगह प्लेइंग-11 में मौका देकर ही कराया गया.इधर वैभव का कराया डेब्यू, उधर संजू सैमसन को तसल्ली देते रहे कोच गंभीरZoomगंभीर और सैमसन के बीच क्या बातचीत हुई?

नई दिल्ली. ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर जब भारतीय क्रिकेट के नए सनसनी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप मिली तो यह सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के हर क्रिकेट फैन के लिए एक खास लम्हा था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर वैभव को डेब्यू कराया गया. वैभव के इस सपने सच होने के बीच कर एक ऐसा नजारा दिखा जिसने हर किसी का ध्यान खींचा. एक तरफ जहां पूरा देश सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी वैभव के लिए खुश था, वहीं दूसरी तरफ टीम के हेड कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें कुछ समझाते और तसल्ली देते नजर आए. यह वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

सैमसन को तसल्ली देते कोच गंभीरटॉस के ठीक बाद ब्रॉडकास्टर के कैमरों ने मैदान पर एक बेहद गंभीर दृश्य कैद किया. हेड कोच गौतम गंभीर आउटफील्ड पर संजू सैमसन के साथ लंबी बातचीत कर रहे थे. हालांकि, इस बातचीत का कोई ऑडियो सामने नहीं आया है, लेकिन गंभीर के हाव-भाव साफ बयां कर रहे थे कि वह सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर होने की वजह समझा रहे थे और उनका हौसला बढ़ा रहे थे. यह दृश्य इसलिए भी बड़ा था क्योंकि गौतम गंभीर वही कोच हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान संजू सैमसन का खुलकर समर्थन किया था और उन्हें ‘वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी’ बताया था. लेकिन खराब फॉर्म के चलते आज उसी कोच को सैमसन को बाहर बैठने का कड़ा फैसला सुनाना पड़ा.

As Vaibhav Suryavanshi replaced Sanju Samson, Gambhir was seen having a long & animated chat with Samson. pic.twitter.com/OVR2FIJsGe

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj