Entertainment

पाकिस्तानी ड्रामा में इस्लाम की तौहीन! एक्ट्रेस ने माफी मांगी फिर भी कट्टरपंथी हुए खून के प्यासे

Last Updated:July 04, 2026, 23:19 IST

पाकिस्तानी ड्रामा ज़ब्त इन एक्ट्रेस सारा ऐजाज इन दिनों विवाद में फंस गई है. वजह है उनके एक एपिसोड में एक धार्मिक पुस्तक के अपमान के आरोप लगे हैं. विवाद ज़ब्त के एपिसोड 20 को लेकर है. एपिसोड के रिलीज होने के बाद दर्शकों ने ध्यान दिलाया कि एक किताब इस्लामिक स्टडीज की लग रही थी. इसके कवर पर काबा की छवि थी.पाकिस्तानी ड्रामा में इस्लाम की तौहीन! एक्ट्रेस के खून के प्यासे हुए कट्टरपंथीZoomसारा ऐजाज. Instagram Photo

पाकिस्तान का मशहूर टीवी ड्रामा ज़ब्त की एक्ट्रेस सारा ऐजाज इन दिनों विवादों में घिर गई हैं. वजह है एक ऐसा सीन, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. बढ़ते विवाद के बाद जियो टीवी ने ड्रामा का संबंधित एपिसोड यूट्यूब से हटा दिया, जबकि अभिनेत्री सारा ऐजाज को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी.

आखिर क्या है पूरा मामला?

विवाद ज़ब्त के 20वें एपिसोड से शुरू हुआ. एक सीन में सारा ऐजाज़ का किरदार गुस्से में अलमारी से किताबें बाहर फेंकता हुआ दिखाई देता है. दर्शकों का दावा है कि उन किताबों में एक इस्लामिक स्टडीज की किताब भी थी. दावें है कि इस कवर पर काबा की तस्वीर बनी हुई थी.

कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया और शो के निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी. कुछ ही समय में इस सीन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और विवाद काफी बढ़ गया.

जियो टीवी ने हटाया एपिसोड

बढ़ते विरोध के बाद जियो टीवी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से ज़ब्त का 20वां एपिसोड हटा दिया. हालांकि, एपिसोड हटाने के बाद भी सोशल मीडिया पर शो की आलोचना जारी है.

सारा ऐजाज ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद अभिनेत्री सारा ऐजाज़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि अगर इस सीन से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, तो उन्हें इसका खेद है.

कौन हैं सारा ऐजाज?

सारा ऐजाज़ पाकिस्तान की उभरती हुई टीवी अभिनेत्री हैं. वह ज़ब्त, जुस्तजू, सितम ये मोहब्बत और मुकद्दर का सितारा जैसे कई ड्रामों में नजर आ चुकी हैं. हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखना पसंद करती हैं. उनके परिवार, उम्र और निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है. फिलहाल, ज़ब्त का 20वां एपिसोड हटाए जाने के बावजूद यह विवाद सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj