Rajasthan
दिन में फल की दुकान, शाम को फुटबॉल का जुनून! देखें कैसे एक कोच और 100 बेटियों ने बदल दी पूरे गांव की तस्वीर

अजमेर की बेटियों का कमाल: कंटीली झाड़ियों से तैयार किया फुटबॉल मैदान
Ajmer Dilwara village football Video: अजमेर के दिलवाड़ा गांव की 100 से अधिक लड़कियां फुटबॉल के मैदान में अपने सपनों की पहचान बना रही हैं. कोच जयंत और ग्रामीण राकेश प्रजापत के सहयोग से बेटियों ने खुद कंटीली झाड़ियों वाले मैदान को साफ कर खेलने लायक बनाया है. यहाँ की खिलाड़ी कृष्णा जाट राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुकी हैं, जबकि सोनम चौधरी जैसी कई अन्य बेटियां नेशनल लेवल का सपना देख रही हैं. फल की दुकान चलाने वाले कोच जयंत रोजाना नि:शुल्क अभ्यास कराकर इन बेटियों को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




