Entertainment
शाहरुख खान और पूजा भट्ट का एवरग्रीन गाना, उदित नारायण ने घोला था रोमांस का जादू, सुपरहिट है लव एंथम

नई दिल्ली. शाहरुख खान और पूजा भट्ट की फिल्म चाहत साल 1996 में रिलीज हुई थी. इस मूवी का ‘नहीं जीना यार बिना’ एक बेहद खूबसूरत और सदाबहार ट्रैक है. इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था. यह गाना आज भी 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय और इमोशनल रोमांटिक गानों में गिन्ना जाता है. इस गाने को अपनी जादुई आवाज से सजाया है उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने. फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार अनु मलिक ने तैयार किया था, जिन्होंने इस गाने में गहरे प्यार और जुदाई के दर्द को धुनों के जरिए बेहद खूबसूरती से पिरोया है. इसके भावुक बोल निदा फाजली ने लिखे थे. गाने में शाहरुख खान और पूजा भट्ट की सादगी देखते ही बनती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



