शशि कपूर का 61 साल पुराना गाना, सुपरस्टार ने दी थी जिसमें चेतावनी, सुनकर आज भी रो पड़ती है परदेसियों की पत्नी

शशि कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में और हिट गाने दिए हैं. साल 1965 में आई उनकी फिल्म ‘जब जब फूल खिले’ की भी काफी बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म का एक गाना ‘परदेसियों से ना अंखियां मिलाना’ तो आज भी लोगों को खूब पसंद आता है. साल 1965 में रिलीज हुई इस फिल्म के इस गाने ने उस दौर में जमकर लोकप्रियता हासिल की थी. गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसका महिला वर्जन लता मंगेशकर ने गाया था. गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और संगीत की जिम्मेदारी कल्याणजी-आनंदजी ने संभाली थी.इस गाने में शशि कपूर बता रहे हैं कि परदेसियों से दिल ना लगाना. आज भी वो पत्नियां जिनके पति परदेस में रहते हैं, इस गाने को सुनकर रोने लगती है. फिल्म ‘जब जब फूल खिले’ की बात करें तो यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. शशि कपूर और नंदा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



