Entertainment

‘वो स्टार नहीं हैं’, मुमताज ने जीनत अमान को फिर सुनाई खरी-खोटी, अमिताभ की हीरोइन को बताया बेकार एक्ट्रेस

Last Updated:April 22, 2026, 09:22 IST

बॉलीवुड के गलियारों में दो एक्ट्रेस के बीच अनबन, मनमुटाव को नई बात नहीं है. आमतौर पर 90 के दशक में ऐसे किस्से सुनने को मिलते थे जहां फिल्म सेट पर हीरोइन एक-दूसरे से लड़ने-झगड़ने लग जाती थी. ‘अंदाज अपना अपना’ के सेट पर रवीना टंडन और करिश्मा कपूर की कैट फाइट हो या फिर बिपाशा बसु और करीना कपूर की लड़ाई. उस दौर में मेकर्स एक फिल्म में दो लीड लेने से भी हिचकिचाते थे, लेकिन 70-80 के दशक की हीरोइनों के बीच की लड़ाई आम नहीं है.

नई दिल्ली. गुजरे दौर की हीरोइनें आमतौर पर अपनी लड़ाई और मनमुटाव भूल कर अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं. लेकिन मुमताज के साथ ऐसा नहीं है. मुमताज आज भी अपने इंटरव्यू में पुरानी हीरोइनों पर निशाना साधती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने जीनत अमान पर सवाल उठाते हुए उनकी एक्टिंग पर तंज कसा.

राजेश खन्ना संग कई सुपरहिट फिल्में देने वाली मुमताज ने विक्की लालवानी के साथ बात करते हुए जीनत अमान को खराब एक्ट्रेस कह डाला. उन्होंने आगे कहा कि जीनत कमाल की अदाकारा नहीं हैं और उन्हें स्टार नहीं कहना चाहिए. मुमताज के मुताबिक मधुबाला और नरगिस असली स्टार थीं.

वो कहती हैं, ‘जीनत अमान, ठीक है. जीनत अमान बहुत अच्छी अभिनेत्री नहीं थीं, माफ कीजिएगा. मैं उनसे भी माफी मांग लूंगी लेकिन मैं अपनी बात पर अड़ी रहूंगी. उन्हें कितने अवॉर्ड मिले? अगर आप हर किसी को स्टार कहेंगे तो कैसे चलेगा? हर कोई स्टार नहीं होता’.

Add as Preferred Source on Google

मुमताज यहीं नहीं रुकीं उन्होंने जीनत अमान के करियर पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें उनके करियर के दौरान ज्यादा अवॉर्ड्स नहीं मिले हैं. वो औसत कैटेगरी की एक्ट्रेस थीं. मुमताज आगे कहती हैं, हर कोई स्टार नहीं बन सकता, हर कोई दिलीप कुमार नहीं बन सकता’.

वो आगे कहती हैं, ‘स्टार बनने में सालों लग जाते हैं. जब तक आप वहां पहुंचते हैं, तब तक आपके बाल उड़ जाते हैं’. उन्होंने आगे कहा कि मीना कुमारी, मधुबाला, नरगिस, रेखा ये हीरोइनों में असली स्टार थीं. ये पहला मौका नहीं है जब मुमताज ने सरेआम जीनत अमान पर सवाल उठाया है.

इससे पहले भी एक बार वो जीनत अमान से खुलेआम पंगा ले चुकी हैं. साल 2024 में डॉन एक्ट्रेस ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय व्यक्त की थी. जीनत अमान ने कहा था कि वो लिव-इन का सपोर्ट करती हैं औऱ उन्हें लगता है किसी भी कपल को शादी में बंधने से पहले एक-दूसरे को पूरी तरह से समझ लेना चाहिए.

मुमताज को एक्ट्रेस का ये विचार और सलाह पसंद नहीं आई थी. उन्होंने जीनत को सलाह दी थी कि वो सोच-समझकर सलाह दें. मुमताज ने कहा था कि जीनत अमान को हाल-फिलहाल में सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी मिल रही है. युवा उन्हें फ़ॉलो कर रहे हैं ऐसे में वो कूल आंटी बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं जिस वजह से वो ऐसी बातें कर रही हैं.

इतना ही नहीं मुमताज ने जीनत अमान की पर्सनल लाइफ पर भी तंज कसा था. वो अमिताभ बच्चन की हीरोइन के पुराने जख्मों को कुरेदने से भी हिचकिचाई नहीं. मुमताज ने मजहर खान और जीनत के रिश्ते का उदाहरण देते हुए कहा था कि जीनत को रिश्तों पर सलाह देने का कोई हक नहीं है. वो तो मजहर को शादी से काफी पहले से जानती थीं, लेकिन उनकी शादी नर्क से कम नहीं रही, फिर वो किस मुंह से सलाह दे रही हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 22, 2026, 09:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj