Rajasthan

अगर हादसा नहीं होता तो पहुंच जाती 70 करोड़ की खेप! खाजूवाला में ड्रग नेटवर्क का खुलासा

Last Updated:April 22, 2026, 10:17 IST

Bikaner Hindi News: बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में ड्रोन के जरिए 14 किलो हेरोइन तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसकी कीमत करीब 70 करोड़ रुपये आंकी गई है. पूगल इलाके में स्कूटी सवार तस्कर के नीलगाय से टकराने के बाद यह राज खुला. जांच में सामने आया कि खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी. घायल तस्कर को हिरासत में लेकर एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं. इस घटना ने बॉर्डर सुरक्षा और ड्रोन निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.

ख़बरें फटाफट

खुल गया 70 करोड़ की हेरोइन का राज! बीकानेर बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी का खुलासाZoomखुल गया 70 करोड़ की हेरोइन का राज! बीकानेर बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी का खुलासा

खाजूवाला/बीकानेर | राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रग तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई करीब 14 किलो हेरोइन बरामद की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह खुलासा एक सड़क हादसे के बाद हुआ, जिसने तस्करी के पूरे नेटवर्क को उजागर कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, पूगल इलाके में स्कूटी सवार एक तस्कर अचानक नीलगाय से टकरा गया. इस हादसे में वह घायल हो गया. मौके पर पहुंची टीम ने जब जांच की तो उसके पास भारी मात्रा में हेरोइन मिली, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ.

ड्रोन से गिराई गई थी खेप, पहली बार स्कूटी से डिलीवरीजांच में सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमा पार भेजी गई थी. खास बात यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स की डिलीवरी पहली बार स्कूटी के जरिए किए जाने का मामला सामने आया है, जो तस्करों के नए तौर-तरीकों की ओर इशारा करता है. हादसे में घायल तस्कर को हिरासत में लेकर एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं. इसके साथ ही पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां जुट गई हैं. बॉर्डर के पास स्थित गांवों में भी स्थानीय कनेक्शन की जांच की जा रही है.

इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज, एजेंसियां अलर्टइस घटना के बाद बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. ड्रोन मूवमेंट पर नजर रखने वाले सिस्टम की कार्यक्षमता को लेकर भी चिंता जताई जा रही है. पिछले कुछ महीनों में ड्रोन के जरिए तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है. घटना के बाद पूरे सीमावर्ती इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

हादसा नहीं होता तो क्या हो जाती डिलीवरी?इस पूरे मामले में बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि अगर यह सड़क हादसा नहीं होता, तो क्या इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच जाती? साथ ही यह भी सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां इस तरह की गतिविधियों को रोकने में कितनी प्रभावी हैं.

हाई-टेक तस्करी बना नई चुनौतीड्रोन के जरिए तस्करी ने सुरक्षा एजेंसियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है. बॉर्डर अब तस्करों के लिए हाई-टेक रूट बनता जा रहा है, जिससे निपटने के लिए आधुनिक तकनीक और सख्त निगरानी की जरूरत और भी बढ़ गई है.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

April 22, 2026, 10:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj