उदयपुर की इस गली में हर दिन लगता है शॉपिंग मेला, मालदास स्ट्रीट बनी महिलाओं की सबसे फेवरेट जगह

Last Updated:April 22, 2026, 17:52 IST
उदयपुर की मालदास स्ट्रीट आज महिलाओं के लिए खास पहचान बन चुकी है. तंग गलियों में सजा यह बाजार हर जरूरत का सामान एक ही जगह उपलब्ध कराता है. कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप की भरमार के कारण यहां रोज भारी भीड़ रहती है, जिससे यह शहर का सबसे पसंदीदा शॉपिंग स्पॉट बन गया है.
झीलों की नगरी उदयपुर अपनी शाही विरासत और खूबसूरत बाजारों के लिए देशभर में जानी जाती है. इन्हीं बाजारों में एक खास नाम है मालदास स्ट्रीट का, जो शहर की पुरानी तंग गलियों में सजा हुआ है और खास तौर पर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया बाजार माना जाता है. यहां का माहौल, दुकानें और सामान सब कुछ महिलाओं के लिए ही केंद्रित नजर आता है.
बताया जाता है कि इस बाजार का निर्माण सेठ मालदास ने करवाया था. उस समय उनकी सोच यह थी कि महिलाओं को एक ही जगह पर उनकी जरूरत का हर सामान आसानी से मिल सके. इसी सोच के साथ इस बाजार की नींव रखी गई, जो समय के साथ आज उदयपुर के सबसे व्यस्त और लोकप्रिय बाजारों में शामिल हो गया है.
मालदास स्ट्रीट की खासियत यह है कि यहां महिलाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज उपलब्ध है. कपड़ों की नई-नई डिजाइन, पारंपरिक और आधुनिक गहने, मेकअप का पूरा सामान – सब कुछ एक ही लाइन में सजी दुकानों पर मिल जाता है. यही वजह है कि यह बाजार महिलाओं के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बन चुका है.
Add as Preferred Source on Google
सुबह से लेकर देर शाम तक यहां रौनक देखने लायक होती है. रोजाना सैकड़ों महिलाएं इस बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचती हैं. खासतौर पर त्योहारों और शादी के सीजन में यहां इतनी भीड़ हो जाती है कि कदम रखना भी मुश्किल हो जाता है .दुकानदारों के अनुसार, इन दिनों उनकी बिक्री कई गुना तक बढ़ जाती है.
इस बाजार की एक और खास बात यह है कि यहां हर बजट के हिसाब से सामान मिल जाता है. चाहे कम कीमत में खरीदारी करनी हो या फिर महंगे और डिजाइनर आइटम लेने हों, हर वर्ग की महिलाओं के लिए यहां विकल्प मौजूद हैं. यही वजह है कि शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी महिलाएं यहां खरीदारी के लिए आती हैं.
स्थानीय महिलाओं का कहना है कि मालदास स्ट्रीट उनकी पहली पसंद है क्योंकि यहां उन्हें एक ही जगह पर सभी जरूरी चीजें मिल जाती हैं. साथ ही यहां का माहौल भी काफी सुरक्षित और सहज महसूस होता है, जिससे महिलाएं आराम से खरीदारी कर पाती हैं.
मालदास स्ट्रीट सिर्फ एक बाजार नहीं बल्कि उदयपुर की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बन चुका है. सेठ मालदास की सोच से शुरू हुआ यह बाजार आज भी उसी उद्देश्य को पूरा कर रहा है, जहां महिलाओं की जरूरतें और सुविधाएं सबसे पहले रखी जाती हैं.
First Published :
April 22, 2026, 17:52 IST



